Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोने के भाव में आज तेजी, जानिए कितना रेट...

Gold Price Today: सोने के भाव में आज तेजी, जानिए कितना रेट तेज हुआ

आज का सोने का भाव, Gold Price News: सोने के भाव में आज तेजी आ गई। MCX और IBJA के जारी रेट में सोने, चांदी के भाव में तेजी रही। यहां जानिए आज सोने औ चांदी का रेट कितना बढ़ा। पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन होने के कारण सराफा बाजार बंद है।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 हजार के पार चली गई है। आज MCX पर सोने का भाव 430 रुपए तेज होकर 46716 रुपए पर बंद हुआ। चांदी का भाव 314 रुपए तेज होकर 44070 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मुंबई में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 502 रुपए तेज होकर 46536 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 99.5 फीसदी वाला सोना 46350 रुपए और 91.6 वाला सोना 42627 रुपए रहा।

चांदी का भाव 1100 रुपए तेज होकर 44 हजार प्रति किलो हो गया। अप्रैल में सोने का भाव 11 फीसदी बढ़ गया है। 2011 के बाद से इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव के लिए ये महीना सबसे अच्छा रहा है।

सीएनबीसी ने एक एनालिस्ट के हवाले से बताया कि इस साल सोना 2000 डॉलर तक जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेडरल रिजर्व की तरफ से डाली गई नकदी इक्विटी के साथ सोने को भी सपोर्ट करेगी। इस साल सोने का भाव 15 फीसदी तेज हो गया है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का स्पॉट भाव शाम को 1718 डॉलर चल रहा है वहीं चांदी का भाव 15.44 डॉलर पर है।

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में लगातार इनफ्लो आ रहा है। विश्व के सबसे बड़े सोना आधारित ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट मई 2013 के बाद से सबसे ज्यादा ऊंचाई के करीब है। इसमें 1017.59 टन की होल्डिंग हो गई है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular