Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today, 22,18 Carat Gold Price: सोने का भाव, जानिए 24,23,22,20...

Gold Price Today, 22,18 Carat Gold Price: सोने का भाव, जानिए 24,23,22,20 और 18 कैरेट सोने का भाव

Gold Price Today 6 September 2021, आज सोने का भाव: आज 6 सितंबर 2021, सोमवार को सोने के भाव में ज्यादा उठापटक नहीं है। सराफा में सोने और चांदी के रेट में खास बदलाव नहीं हुआ है। यहां जानिए आज का सोने और चांदी का भाव। 18 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का भाव, 23 कैरेट सोने का भाव, 20 कैरेट सोने का भाव, 14 कैरेट सोने का भाव और चांदी के सिक्कों का भाव (Silver Coin Price) और चांदी का भाव (Silver Price) जानिए। साथ ही जानिए इस हफ्ते कॉमेक्स और MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी आएगी या मंदी।

चंडीगढ़ में सोने के भाव में शनिवार के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ। सोमवार सुबह चंडीगढ़ में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 48900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव 47800 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव सुबह 46300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में 20 कैरेट सोने का रेट 42400 रुपए, 18 कैरेट सोने का भाव 38500 और 14 कैरेट सोने का भाव 30100 रुपए रहा। सोने की गिन्नी का भाव 38300 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 200 रुपए महंगा होकर 67600 रुपए प्रति किलो रहा।

पंकज चेन पर दिल्ली में सोने का भाव जीएसटी के साथ 48900 रुपए है। वहीं कानपुर में सोने का भाव 48900 रुपए है। इसी तरह कानुपर में गोल्ड जेवर का भाव जीएसटी के साथ 48910 रुपए चल रहा है। कानपुर में चांदी का भाव जीएसटी के साथ 68380 रुपए प्रति किलो है। कासगंज में सोने का भाव 48700 और चांदी का भाव 66100 रुपए प्रति किलो है।

आप हमारे फेसबुक ग्रुप से, टेलीग्राम ग्रुप) या ट्विटर पर जुड़ सकते हैं।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)-49000 रुपए प्रति 10 ग्राम (400 रुपए महंगा हुआ)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 46940
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 44880
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 40820
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 37240
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 29400
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)-37850
चांदी का भाव (Silver Price)-68000
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-800

आज लखनऊ में सोने के भाव में बदलाव नहीं हुआ। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 50000 रुपए, 22 कैरेट का भाव 48500 और 18 कैरेट सोने का भाव 44100 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 68500 रुपए प्रति किलो रहा।

सोने का भाव
खगड़िया में सोने का भाव 49200, चांदी का भाव 66800 रुपए
बदायूं में सोने का भाव 49620 रुपए, चांदी का भाव 67900 रुपए
कासगंज में सोने का भाव 48900 रुपए, चांदी का भाव 67250 रुपए

IBJA का जारी आज का सोने, चांदी का भाव (6 सितंबर 2021)

IBJA Gold Price Today

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन के मुताबिक इस हफ्ते सोने का भाव कॉमेक्स पर 1850 डॉलर का स्तर छू सकता है। उनके मुताबिक ऊंचे में सोने का भाव 1844 से 1852 डॉलर तक जा सकता है। वहीं नीचे में भाव को 1818 से 1800 डॉलर तक सपोर्ट है। जैन के मुताबिक चांदी का भाव ऊपर में 25.20 डॉलर से लेकर 25.55 डॉलर तक इस हफ्ते जा सकता है। वहीं नीचे में चांदी को 24 डॉलर पर सपोर्ट है।

जैन ने कहा कि MCX पर सोने का भाव ऊपर में 47920 रुपए तक जा सकता है। वहीं नीचे में भाव को 47155 रुपए पर सपोर्ट है। चांदी का भाव ऊंचे में 65800 से 66200 रुपए तक जा सकता है MCX पर। वहीं नीचे में भाव को 64600 से 64100 रुपए तक सपोर्ट है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर सोने का भाव (COMEX Gold Price) 1829 डॉलर प्रति औंस पर सुबह ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी का भाव 24.86 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। 1 डॉलर के मुकाबले रुपए का भाव 73.12 रुपए पर है। MCX पर सोने का भाव 47467 रुपए पर और चांदी का भाव 220 रुपए की तेजी के साथ 65429 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

नोट: ये भाव अलग-अलग ज्वेलर्स से लिए गए औसत भाव है। ये सिर्फ भाव का ट्रेंड बता रहे है। आपके शहर के सोने, चांदी के भाव में अंतर आ सकता है। कई ज्वेलर्स सोने के भाव में जीएसटी भी जोड़ते हैं। अगर रोजाना ये सोने, चांदी की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम लिखकर हमें व्हाट्सएप करें। आप अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular