Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Rate: सोने का भाव तीसरे दिन भी सस्ता हुआ, आपके लिए...

Gold Rate: सोने का भाव तीसरे दिन भी सस्ता हुआ, आपके लिए सोना, चांदी खरीदने का मौका

नई दिल्ली: सोने के रेट में दिल्ली सर्राफा बाजार में तीसरे दिन भी गिरावट रही। बुधवार को सोने का भाव (Gold Price) 30 रुपए गिरकर 34,050 रुपए पर पहुंच गया। चांदी (Silver) का भाव भी 200 रुपए कमजोर होकर 40,800 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गया। पिछले 3 दिन में सोना 230 रुपए सस्ता हो चुका है।

बाजार में आज ज्वेलर्स ने ज्यादा खरीदारी नहीं की। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 30 रुपए की गिरावट के साथ 34,050 रुपए पर पहुंच गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,100 रुपए पर बिकी। इसके भाव में कोई बदलाव नहीं आया।

साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 205 रुपए की गिरावट के साथ 39,624 रुपए पर पहुंच गई। चांदी सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं आया।

इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने 30 रुपए और चांदी 125 रुपए सस्ती हुई। इंदौर में सोना 33,860 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 40,425 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

22 कैरेट वाला सोना (Gold) मुंबई में 32,865 रुपए, कोलकाता में 31695 रुपए और चेन्नई में 31,410 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। चांदी मुंबई में 39,570 रुपए, कोलकाता में 39,850 रुपए और चेन्नई में 42,800 रुपए प्रति किलो के भाव से बिकी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular