Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22 कैरेट सोने का भाव: सोना 3740 और चांदी 5890 रुपए सस्ती...

22 कैरेट सोने का भाव: सोना 3740 और चांदी 5890 रुपए सस्ती हुई, जानिए आज का भाव

22 carat gold rate, Gold Price: सोने और चांदी का भाव लगातार गिर रहा है। पिछले 4 दिन से सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। यहां जानिए 14 मार्च 2020, शनिवार को दिल्ली, लखनऊ समेत बड़े शहरों में सोना, चांदी कितना सस्ता हुआ।

शनिवार को दिल्ली में सोने का भाव 1500 रुपए गिरकर 41670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 1395 रुपए गिरकर 42460 रुपए प्रति किलो हो गया। दिल्ली के सराफा बाजार में पिछले 4 दिन में सोने का भाव 3740 रुपए गिर गया। वहीं चांदी का भाव 5890 रुपए गिरा।

1 सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट में से एक ये है। बुधवार को भाव 595 रुपए, गुरुवार को 215, शुक्रवार को 1430 रुपए और शनिवार को रेट 1500 रुपए गिरा।

इसी तरह चांदी का भाव पिछले 4 दिन में 5890 रुपए गिरा है। बुधवार को रेट 1200, गुरूवार को 312, शुक्रवार को 2983 और शनिवार को 1395 रुपए की गिरावट आई।

लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 हजार रुपए गिरकर 42900 रुपए हो गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 41900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोना 38610 रुपए में प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। लखनऊ में चांदी का भाव 2400 रुपए गिरकर 43000 रुपए पर आ गया।

शनिवार को चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1150 रुपए गिरकर 42000 रुपए पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 39300 रुपए हो गया। 18 कैरेट सोने का भाव 32900 रुपए रहा। चंडीगढ़ में चांदी का भाव 42700 रुपए रहा। वहीं गिन्नी का रेट 31900 रुपए रहा।

मुंबई में सोने का बाव 40950 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 41100 रुपए रहा। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। वहीं सालेम में सोने का भाव 42360 रुपए और चांदी का भाव 42150 रुपए रहा।

विजयवाड़ा में सोने का भाव 42500 और चांदी का भाव 42300 रुपए रहा। कोयंबटूर में सोने का भाव शनिवार को 42360 रुपए रहा।

देहरादून में सोने का भाव 950 रुपए गिरकर 41900 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 2300 रुपए गिरकर 41800 रुपए पर आ गया।

चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 40 हजार रुपए की नीचे पहुंच गया। चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव सुबह 39340 रुपए प्रति 10 ग्राम खुला। वहीं चांदी का भाव 44000 रुपए प्रति किलो रहा। वहीं बाड़मेर में सोने का भाव 49320 रुपए प्रति तोला रहा।

जलगांव में सोने का भाव 41000 रुपए और चांदी का भाव 41500 रुपए रहा।
मंदसौर में सोने का भाव 41500 और चांदी का भाव 42000 रुपए रहा।
प्रयागराज में सोने का भाव 41500 रुपए और चांदी का भाव 42600 रुपए रहा।

रांची में गोल्ड का रेट 41320 रुपए और चांदी का रेट 43000 रुपए रहा।
कपूरथला में 24 कैरेट सोने का रेट 41600 रुपए और 22 कैरेट सोने का रेट 39520 रुपए रहा। चांदी का भाव 50 हजार रुपए प्रति किलो रहा।

बरेली में सोने का भाव 40500 रुपए और चांदी का भाव 42000 रुपए प्रति किलो है।
रोहतक में सोना 41500 और चांदी 43000 रुपए में मिल रही है।
फरूखाबाद में सोने का भाव 41200 रुपए और चांदी का भाव 42000 रुपए प्रति किलो रहा।

इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 1529 डॉलर और चांदी का भाव 14.69 डॉलर पर बंद हुआ है। वहीं MCX पर सोने का वायदा 1742 रुपए गिरकर 40464 रुपए पर बंद हुआ। चांदी का वायदा भाव 3709 रुपए गिरकर 40430 रुपए पर बंद हुआ।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular