Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today, सोने का रेट: सोने के भाव में आज भी...

gold price today, सोने का रेट: सोने के भाव में आज भी गिरावट, देखें आज सोने, चांदी के भाव की चाल

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022: आज 7 जनवरी 2022 शुक्रवार को सोने, चांदी के भाव की चाल की जानकारी देंगे। साथ ही बताएंगे कि आज सराफा बाजार और MCX पर सोने, चांदी के भाव की चाल कैसी रहने वाली है। साथ ही देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव बताएंगे। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

जानकारों के मुताबिक आज सोने के भाव (Gold Price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत के बाद 10 साल के बॉन्ड की यील्ड में बढ़त देखी गई और डॉलर इंडेक्स को सपोर्ट मिला। दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते केस, अमेरिका में बेरोजगारी के दावों में बढ़ोतरी से सोने, चांदी के भाव को निचले स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है। सोने, चांदी के भाव (Gold, Silver Price) में आज गिरावट का रूख रहेगा।

ज्वेलर्स के मुताबिक अगर इंटरनेशनल मार्केट और MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली तो आज 7 जनवरी 2022 को सराफा बाजार में भी सोने का रेट (Gold Price), चांदी का भाव गिरने की संभावना है। चंडीगढ़ के ज्वेलर सूरज चौहान के मुताबिक आज 7 जनवरी 2022 को सराफा में सोने के भाव में 300 रुपए की गिरावट है। वहीं चांदी के भाव में 800 रुपए की गिरावट है।

चंडीगढ़ में सोने के भाव/प्रति 10 ग्राम 7 जनवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 48000 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 46400 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 42500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 38600 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 30100 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 38400 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)-62500 रुपए/प्रति किलो

आज लखनऊ में सोने के भाव में 400 रुपए की गिरावट आई। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 49900 रुपए, 22 कैरेट का भाव 48400 और 18 कैरेट सोने का भाव 44000 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 1000 रुपए गिरकर 64000 रुपए प्रति किलो रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)-49100 रुपए प्रति 10 ग्राम (200 रुपए की गिरावट)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 47040
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 44880
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 40950
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 37320
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 29460
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)-37930
चांदी का भाव (Silver Price)-63000
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-750

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) ने आज का सोने का भाव जारी कर दिया है। यहां देखें आज का सोने, चांदी का भाव

IBJA का जारी सोने, चांदी का भाव 7 जनवरी 2022

नोट: आपको Gold Price Today पर जो भाव दिए जा रहे हैं ये देश के अलग-अलग ज्वेलर्स और सराफा एसोसिएशन से लिए गए हैं। आपके शहर में सोने, चांदी का भाव ऊपर-नीचे हो सकता है क्योंकि स्थानीय ज्वेलर सोने के भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और हॉलमार्किंग चार्ज भी जोड़ते हैं। कई ज्वेलर अपनी दुकान का प्रीमियम भी लेते हैं। इसलिए सराफा में दुकान पर सोने, चांदी के भाव में अंतर आ जाता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज ऊपरी स्तरों पर सोने और चांदी (Gold and Silver) के भाव में आज उठापटक जारी रहेगी। आज शुक्रवार होने के कारण भी निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं।

जैन के मुताबिक MCX पर आज 7 जनवरी 2022 को सोने का भाव (Gold Price) नीचे में 47280-47100 रुपए तक जा सकता है। वहीं ऊपर में रैंज 47660-47850 रुपए की रहने का अनुमान है। वहीं चांदी का भाव नीचे में 60000-59400 रुपए प्रति किलो जा सकता है। ऊपर में चांदी के भाव की रैंज 60900-61300 रुपए की रहेगी।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की आशंका है। गुप्ता ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 47950 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 47950 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव गिरकर 47200रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 61000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 61600 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 60000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 47350 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47150 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 47580-47750 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी आ सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 60000 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 59600 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 60800-61400 रुपए पर जा सकता है।

गोल्ड एक्सचेंज को मंजूरी, बदल जाएगा सोने का कारोबार

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में 1778-1770 डॉलर सपोर्ट है। वहीं ऊपर में 1800-1814 डॉलर का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं चांदी के भाव को नीचे में 22.00-21.84 पर सपोर्ट है। चांदी का भाव ऊपर में 22.50-22.70 डॉलर तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1792.80 डॉलर और चांदी का 22.16 डॉलर पर चल रहा है।

सोने, चांदी की खबरों के लिए

यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट वीडियो देखें गोल्ड प्राइस टूडे न्यूज

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सएप नंबर पर शहर का नाम भेजकर खबरें मोबाइल पर देखें – +918448469588

अपने सुझाव ईमेल करें – goldkabhav@gmail.com

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular