Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold price today: 6 जुलाई 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव...

Gold price today: 6 जुलाई 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट जानिए

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव है। आज कॉमेक्स और MCX और हाजिर में सोने के भाव में गिरावट है। वहीं चांदी के भाव में तेजी है। यहां जानिए आज 6 जुलाई 2020, सोमवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा। आज हम 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

6 जुलाई 2020 को चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपए सस्ता होकर (22 carat gold price) 46300 रुपए रहा। 24 कैरेट सोने का भाव 50050 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट सोने का भाव चंडीगढ़ में 38500 रुपए और 14 कैरेट का भाव 30500 रुपए रहा। सोने की गिन्नी का भाव 38000 रुपए रहा। चांदी का भाव 700 रुपए महंगा होकर 51400 रुपए रहा।

6 जुलाई 2020 को लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 50600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी का भाव 49100 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 44700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

लखनऊ में आज चांदी का भाव 50900 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 47100 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 42700 रुपए है।

सुनारों, ज्वेलर्स और स्वर्णकारों से जुड़े लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए स्वर्णकारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association)के मुताबिक 6 जुलाई 2020 सुबह को 999 शुद्ध सोने का भाव 48280 रुपए और शाम को 48360 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 46640 रुपए और शाम को 46720 रुपए रहा। 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 38630 रुपए और शाम को 38690 रुपए रहा। 14 कैरेट सोने का भाव सुबह 32110 रुपए और शाम को 32160 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ा हुआ नहीं है।

6 जुलाई 2020 को IBJA के जारी भाव
भाव———–खुला——————-बंद
सोना 999- 48283 रुपए————-48359
सोना 995 – 48090 रुपए————48165
सोना 916- 44227 रुपए————44297
सोना 750- 36212 रुपए————36269
सोना 585- 28246 रुपए————28290
चांदी 999- 48803 रुपए————49255
नोट: इस भाव में जीएसटी शामिल नहीं है।

अन्य शहरों में 6 जुलाई 2020 को सोने, चांदी का भाव
शहर————-सोना—————–चांदी
फर्रूखाबाद——49400—————49500
सिवनी———–48900—————51000
भटिंडा———–47800—————50000
कपूरथला———49750—————50000
राजकोट———-49650—————48600
बाड़मेर———–49600 —————49800
बदायूं————49980—————-51000
रतलाम———-49300—————–48150
कासगंज———-49500—————49500
मुजफ्फरपुर——-49550
मंदसौर———-49300—————48300
भोपाल———-49600—————48650

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक इस हफ्ते कोरोना के बढ़ते केस, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और वैश्विक शेयर बाजार में ऊंचे स्तरों से मुनाफावसूली के कारण इस हफ्ते सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिलेगा।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

जैन ने कहा कि इस हफ्ते कॉमेक्स पर सोने के भाव को 1755 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर भाव 1788 डॉलर के ऊपर बना रहा तो तेजी में 1800-1822 डॉलर तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं। वहीं MCX पर भाव को 47500 रुपए (बंद आधार पर) पर सपोर्ट है। MCX पर सोने का भाव अगर 48100 रुपए के ऊपर बना रहा तो तेजी में रेट 48330-48580 रुपए तक आ सकता है।

जैन के मुताबिक चांदी के भाव को 17.70 डॉलर पर सपोर्ट (बंद आधार पर) है। अगर भाव 18.35 डॉलर के ऊपर बना रहा तो फिर 18.55-18.80 डॉलर के लेवल देखने को मिल सकते हैं। MCX पर चांदी के भाव को 48300 रुपए पर सपोर्ट है। अगर भाव 49250 रुपए के ऊपर बना रहता है तो तेजी में रेट 49700-50100 रुपए तक जा सकता है। जैन के मुताबिक इस हफ्ते कुल मिलाकर सकारात्मक रूख लग रहा है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 48000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47750 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 48500 रुपए तक जा सकता है।

सुनार भाईयों की समस्या और मुद्दों पर चर्चा के लिए हमारे आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

गुप्ता के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। MCX पर सितंबर का वायदा 49000 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 48550 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 49700 रुपए पर जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में शाम को 6:48 बजे सोने का भाव 1784 डॉलर और चांदी का 18.35 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 11 रुपए गिरकर 48035 रुपए और चांदी का भाव 410 रुपए तेज होकर 49587 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

ज्वेलर्स कोरोना से बचने के लिए दुकान पर रखें ये 15 सावधानी

सोने, चांदी के भाव के लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular