Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today, सोने का रेट: आज सोने के भाव में गिरावट,...

gold price today, सोने का रेट: आज सोने के भाव में गिरावट, सोने, चांदी का रेट देखें

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022: आज 6 जनवरी 2022 गुरुवार को सोने, चांदी के भाव की चाल की जानकारी देंगे। साथ ही बताएंगे कि आज सराफा बाजार और MCX पर सोने, चांदी के भाव की चाल कैसी रहने वाली है।इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे। चांदी के सिक्के का भाव और 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव भी बताएंगे।

आज जानकारों के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज MCX पर अधिकतर जानकार गिरावट की संभावना जता रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव (Gold Price) में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स सामने आए हैं। उनकों मुताबिक अमेरिका में ब्याज दरें तेजी से बढ़ने की संभावना है। वहीं इंग्लैंड में भी ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है। ऊधर चीन में सोने की रिटेल खरीद वापस पटरी पर आ रही है।

ज्वेलर्स के मुताबिक अगर इंटरनेशनल मार्केट और MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली तो आज 6 जनवरी 2022 को सराफा बाजार में भी सोने का रेट (Gold Price), चांदी का भाव गिरने की संभावना है। यहां जानिए ज्वेलर सूरज चौहान के मुताबिक चंडीगढ़ में सोने का भाव 100 रुपए सस्ता हुआ है।

चंडीगढ़ में सोने के भाव/प्रति 10 ग्राम 6 जनवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 48300 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 46700 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 42800 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 38900 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 30400 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 38700 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)-63300 रुपए/प्रति किलो

आज लखनऊ में सोने के भाव (Gold Price Lucknow) में 200 रुपए की गिरावट आई। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 50300 रुपए, 22 कैरेट का भाव 48800 और 18 कैरेट सोने का भाव 44300 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 64000 रुपए प्रति किलो रहा।

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव (Gold Price Today)
मुंबई में सोने का भाव
47570 रुपए, चांदी का भाव 60100 रुपए
दिल्ली में सोने का भाव 49100 रुपए, चांदी का भाव 61850 रुपए
अहमदाबाद में सोने का भाव 49310 रुपए, चांदी का भाव 61000 रुपए
चेन्नई में सोने का भाव 49230 रुपए, चांदी का भाव 62000 रुपए
सालेम में सोने का भाव 49300 रुपए, चांदी का भाव 61500 रुपए
विजयवाड़ा में सोने का भाव 49260 रुपए, चांदी का भाव 61900 रुपए
सतारा में सोने का भाव 47700 रुपए, चांदी का भाव 61000 रुपए
मेरठ में सोने का भाव 49450, चांदी का भाव 62350 रुपए
मंदसौर में सोने का भाव 49350 रुपए, चांदी का भाव 62100 रुपए
कपूरथला में सोने का भाव 49300 रुपए, चांदी का भाव 65000 रुपए
रीवा में सोने का भाव 49450 रुपए, चांदी का भाव 62100 रुपए
बदायूं में सोने का भाव 49880 रुपए, चांदी का भाव 63700 रुपए
कासगंज में सोने का भाव 49400 रुपए, चांदी का भाव 63000 रुपए
खगड़िया में सोने का भाव 49400 रुपए, चांदी का भाव 62500 रुपए

आपको Gold Price Today पर जो भाव दिए जा रहे हैं ये देश के अलग-अलग ज्वेलर्स और सराफा एसोसिएशन से लिए गए हैं। आपके शहर में सोने, चांदी का भाव ऊपर-नीचे हो सकता है क्योंकि स्थानीय ज्वेलर सोने के भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और हॉलमार्किंग चार्ज भी जोड़ते हैं। इसलिए सराफा में दुकान पर आपको भाव में अंतर आ जाता है।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)-49300 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 47230
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 44060
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 41070
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 37470
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 29580
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)-38080
चांदी का भाव (Silver Price)-63000
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-750

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) ने आज का सोने का भाव जारी कर दिया है। यहां देखें आज का सोने, चांदी का भाव

Gold Price Today
IBJA Gold Price Today

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज ऊपरी स्तरों पर सोने और चांदी (Gold and Silver) में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। इसका अर्थ है जिन लोगों के पास सोना, चांदी है वो MCX पर भाव ऊंचा रहने पर आज बिकवाली कर सकते हैं।

2021 में भारतीयों ने इतना सोना खरीदा, तोड़ दिए रिकॉर्ड

जैन के मुताबिक MCX पर आज 6 जनवरी 2021 को सोने का भाव (Gold Price) नीचे में 47800 से 47550 रुपए तक जा सकता है। वहीं ऊपर में रैंज 48180 रुपए से 48400 रुपए की रहने का अनुमान है। वहीं चांदी का भाव नीचे में 61800 से 61220 रुपए प्रति किलो जा सकता है। ऊपर में चांदी के भाव की रैंज 62700 से 63100 रुपए की रहेगी।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 47900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47750 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 48200 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी आ सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 62000 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 61600 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 62600 रुपए पर जा सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की आशंका है। गुप्ता ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 48100 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 48300 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव गिरकर 47600 रुपए तक आ सकता है

गोल्ड एक्सचेंज को मंजूरी, बदल जाएगा सोने का कारोबार

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 62500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 62500 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 61500 रुपए तक जा सकता है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में 1810 डॉलर से 1800 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं ऊपर में 1834 से 1845 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं चांदी के भाव को नीचे में 22.88 से 22.55 पर सपोर्ट है। चांदी का भाव ऊपर में 23.40 से 23.70 डॉलर तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1805 डॉलर और चांदी का 22.67 डॉलर पर चल रहा है। MCX पर भी सोने, चांदी के भाव में गिरावट चल रही है।

सोने, चांदी की खबरों के लिए
यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट वीडियो देखें गोल्ड प्राइस टूडे न्यूज
देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप सुनार ज्वेलर्स एकता से जुड़े
गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें
गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें
व्हाट्सएप नंबर पर शहर का नाम भेजकर खबरें मोबाइल पर देखें – +918448469588
अपने सुझाव ईमेल करें – goldkabhav@gmail.com

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular