Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22 carat gold price: आज सोने का भाव और चांदी का रेट...

22 carat gold price: आज सोने का भाव और चांदी का रेट जानिए

22 carat gold price today: सोने और चांदी के भाव में पिछले हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव रहा था। यहां जानिए आज 25 मई को सोमवार को दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, एनसीआर, चंडीगढ़, कासगंज जैसे कई शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा। आज हम 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट समेत चांदी के भाव बताएंगे।

25 मई , सोमवार को चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price) 44900 रुपए रहा। 18 कैरेट सोने का भाव चंडीगढ़ में 36800 रुपए और 14 कैरेट का भाव 29100 रुपए रहा। गिन्नी का भाव 37000 रुपए रहा। चांदी का भाव 49100 रुपए रहा।

लखनऊ में 25 मई 2020 को 24 कैरेट सोने का भाव 48700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी का भाव 47700 रुपए रहा। इसी तरह 18 कैरेट की ज्वेलरी का भाव 43830 रुपए रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 50500 रुपए रहा।

दिल्ली एनसीआर ज्वेलर्स कमेटी ने भी 25 मई के सोने के भाव जारी किए हैं। पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए अब एक सोने का रेट जारी हो रहा है।

इसके मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में 22 कैरेट सोने का भाव 45980 रुपए है। वहीं 18 कैरेट का 39930 रुपए और 14 कैरेट 31940 रुपए है। ये रेट सिर्फ हॉलमार्क ज्वेलरी के लिए ही है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है।

देवभूमि सराफा एंड स्वर्णकार महासभा देहरादून के मुताबिक देहरादून में 10 ग्राम सोने का भाव जीएसटी के साथ 48600 रुपए रहा। वहीं जीएसटी के साथ चांदी का भाव 49530 रुपए रहा। देहरादून में 22 कैरेट सोने का भाव 44710 रुपए रहा। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 38880 रुपए और 14 कैरेट सोने का भाव 30130 रुपए रहा।

पंजाब स्वर्णकार संघ के मुताबिक 25 मई को भटिंडा में 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी का बिक्री भाव 45700 रुपए है। वहीं चांदी का बिक्री रेट 50000 रुपए है। वहीं सोने की खरीद का रेट 42700 रुपए और चांदी की खरीद का रेट 45000 रुपए है।

वहीं 25 मई को कपूरथला में 24 कैरेट सोने का भाव 46000 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 43700 रुपए रहा। चांदी का भाव 50 हजार रुपए प्रति किलो रहा।

कांसगंज में 22 मई को सोने का भाव 48000 रुपए और चांदी का भाव 47500 रुपए प्रति किलो है। आज बाड़मेर में 10 ग्राम सोने का भाव 47000 रुपए और चांदी का भाव 47100 रुपए रहा।

वहीं फरूखाबाद में सोने का भाव 48200 रुपए और चांदी का भाव 50 हजार रुपए प्रति किलो रहा। मध्यप्रदेश के शहर रतलाम में सोने का भाव 46000 रुपए रहा।

आज ईद होने के कारण MCX, बैंक और शेयर बाजार बंद है। इस कारण से MCX,IBJA के सोने के भाव नहीं जारी हुए हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में शाम 5.30 बजे सोने का भाव 1729 डॉलर और चांदी का 17.15 डॉलर चल रहा है। MCX पर शुक्रवार को सोने का भाव 206 रुपए गिरकर 46850 रुपए और चांदी का भाव 520 रुपए गिरकर 47818 रुपए प्रति किलो हो गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular