Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today, आज सोने का भाव 2020: आज सोने के भाव...

Gold Price Today, आज सोने का भाव 2020: आज सोने के भाव में तेजी आएगी क्या? जानिए एक्सपर्ट की सलाह

Gold Price Today, सोने का भाव: सोने और चांदी के भाव में रात में तेजी आई थी। रात में इंटरनेशनल मार्केट में सोने में बड़ी तेजी आई। जानिए एक्सपर्ट के मुताबिक आज 15 मई 2020, शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव कितने तेज हो सकते हैं।

गुरूवार को कॉमेक्स पर सोने ने 1744 डॉलर और चांदी ने 16.15 डॉलर का अहम लेवल तोड़ दिया। अमेरिका में बेरोजगारी के खराब आंकड़ों से भाव को सपोर्ट मिला। दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति निगेटिव ब्याज दरों के पक्ष में बयान दे रहे हैं। इस कारण से डॉलर मजबूत हुआ और मुनाफावसूली देखने को मिली।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज वीकेंड होने के कारण दोनों धातुओं में उतार चढ़ाव रह सकता है।

जैन ने कहा कि MCX पर सोने का भाव (Gold Price) अगर 46700 के ऊपर बना रहा रहा तो तेजी में रेट 46920 से 47000 हजार रुपए तक जा सकता है। नीचे में सोने के भाव को 46400 से 46300 रुपए पर सपोर्ट है।

MCX पर चांदी का भाव अगर 44200 रुपए के ऊपर बना रहा तो तेजी में रेट 44500 से 44700 रुपए तक जा सकता है। नहीं तो नीचे में भाव 43900 से 43650 के स्तर तक आ सकता है। जैन के मुताबिक आज दोनों धातुओं किसी भी दिशा में भाग सकती हैं।

उनके मुताबिक उपर में सोने को इंटरनेशल मार्केट में 1744 डॉलर का रेसिसटेंस है। अगर इस लेवल के ऊपर सोना बना रहा तो तेजी में 1755-1758 डॉलर तक जा सकता है। या सोना अपना 1733 से 1724 का सपोर्ट लेवल छू सकता है।

जैन ने कहा कि चांदी ने कल 16.15 डॉलर का लेवल छुआ। MCX पर चांदी का भाव 44200 रुपए तक गया। जैन के मुताबिक आज सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। भाव 16.15 डॉलर के ऊपर बना रहा तभी 16.28 से 16.44 डॉलर तक जा सकता है। नहीं तो भाव नीचे में 16 से 15.84 डॉलर तक का लेवल छू सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 46300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 46000 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 46900 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने चांदी में भी खरीद की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का मई वायदा 43800 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 43450 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 44700 रुपए पर जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 46500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 46250 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 46850-47250 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मई वायदा 44000 रुपए पर खरीद सकते हैं।

इसके लिए 43600 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 44600-45100 रुपए पर जा सकता है। वहीं रुपया 75.65 से 75.85 तक जा सकता है।

सोने का स्पॉट भाव 1736 डॉलर और चांदी का 16.6 डॉलर चल रहा है। MCX पर सोने का भाव गुरुवार को 294 रुपए की तेजी के साथ 46275 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 162 रुपए की तेजी के साथ 43127 रुपए पर बंद हुआ।

चंडीगढ़ में गुरूवार को सोने का भाव जीएसटी बिल के साथ 48100 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का बिक्री भाव 44300 रुपए रहा। चांदी का भाव जीएसटी बिल के साथ 44800 रुपए रहा। IBJA के मुताबिक बुधवार को सोने का भाव 46322 रुपए और चांदी का भाव 42985 रुपए रहा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular