Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: छोटी दिवाली 2020 पर सोने का भाव, चांदी का...

gold price today: छोटी दिवाली 2020 पर सोने का भाव, चांदी का रेट भी जानिए

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: छोटी दिवाली 2020 पर सोने का भाव महंगा हुआ है। यहां जानिए आज 13 नवंबर 2020, शुक्रवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा। आज हम कमोडिटी एक्सपर्ट की राय देंगे कि सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा। साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे। चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price) और 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव भी बताएंगे। दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाते हैं। 14 नवंबर 2020 को लक्ष्मी पूजन है इसलिए आज छोटी दिवाली है।

मुंबई में चांदी के सिक्के का भाव 690 रुपए, पुराने चांदी के सिक्के का भाव(Old Silver Coin Price) 850 से 900 रुपए, दिल्ली में चांदी के पुराने सिक्के 1 तोले का भाव 900 रुपए प्रति नग है। नया चांदी का 10 ग्राम का सिक्का 630 रुपए से 700 रुपए तक मिल रहा है। वहीं बाड़मेर में चांदी के पुराने सिक्के का भाव 900 रुपए है।

बाड़मेर में विक्टोरिया रानी और राजा सिक्के का भाव 1000 रुपए प्रति नग है। लक्ष्मी गणेण जी के 10 ग्राम के नए सिक्के का भाव 850 रुपए प्रति नग है। इंदौर में चांदी का नया सिक्का 750 रुपए में मिल रहा है। रतलाम में चांदी सिक्का का भाव 760 रुपए है। चांदी के सिक्कों के भाव रोज नहीं बदलते हैं।

13 नवंबर 2020 को चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ( 24 Carat gold price) 52600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट (22 carat gold price) सोने का भाव 400 रुपए महंगा होकर 49200 रुपए रहा।

18 कैरेट का भाव (18 Carat gold rate) 40500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में 14 कैरेट सोने का भाव 32300 रुपए रहा। सोने की गिन्नी 40500 रुपए रहा। 13 नवंबर को चंडीगढ़ में चांदी का भाव 65000 रुपए प्रति किलो रहा।

13 नवंबर 2020 को लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ( 24 Carat gold price) 53500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट (22 carat gold price) ज्वेलरी का भाव 52000 रुपए रहा।

18 कैरेट का भाव (18 Carat gold rate) 47300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 65500 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 50000 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 45300 रुपए है।

कासगंज में सोने का भाव 52600 रुपए और चांदी का भाव 64200 रुपए प्रति किलो रहा। बदायूं में सोने का भाव 52920 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 65000 रुपए प्रति किलो रहा। खगड़िया में सोने का भाव छोटी दिवाली पर 52800 रुपए और चांदी का भाव 64300 रुपए प्रति किलो रहा।

IBJA का 13 नवंबर का जारी सोने, चांदी का भाव
धातु————————-13 नवंबर का भाव
सोना 999 (24 कैरेट)—–50950 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 कैरेट)—–50746 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 कैरेट)—–46670 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 कैरेट)—–38213 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 कैरेट)—–29806 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी———————–62841 रुपए प्रति किलो

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक कोरोना और अमेरिका में राहत पैकेज की आस के कारण सोने के भाव को सपोर्ट रहेगा। उनके मुताबिक आज सोने के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है।

जैन ने कहा कि सोने के भाव को कॉमेक्स पर नीचे में 1860-1844 डॉलर का सपोर्ट है ऊंचे में भाव 1884-1900 डॉलर तक जा सकता है। चांदी का भाव 24-23.70 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकती है ऊपर में चांदी का भाव 24.70-25 डॉलर तक जा सकता है।

MCX पर सोने के भाव को नीचे में 50440-50200 रुपए पर सपोर्ट है। वही ऊंचे में भाव 50820-51000 रुपए तक जा सकते हैं। MCX पर चांदी के भाव को नीचे में 62000-61600 रुपए पर सपोर्ट है। वहीं चांदी का भाव ऊपर में 63300-63800 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का दिसंबर वायदा 50450 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50100 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50800-50950 रुपए तक जा सकता है।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी आ सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 62400 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 61600 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 63000-63600 रुपए पर जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का दिसंबर वायदा 50400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 50100 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज 51100 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 62500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 61800 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 63500 रुपए तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1878 डॉलर और चांदी का 24.31 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 404 रुपए महंगा होकर 50573 रुपए और चांदी का भाव 115 रुपए महंगा होकर 62656 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ है।

चांदी का भाव 2021 में कैसा रह सकता है, एक्सपर्ट की राय

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular