Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 11 नवंबर 2020 को 22 कैरेट सोने का भाव...

gold price today: 11 नवंबर 2020 को 22 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट दूसरे दिन भी सस्ता

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: आज हम 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

11 नवंबर 2020 को चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ( 24 Carat gold price) 52350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट (22 carat gold price) सोने का भाव 47800 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव (18 Carat gold rate) 39900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में 14 कैरेट सोने का भाव 31200 रुपए रहा। सोने की गिन्नी 39400 रुपए रहा। 9 नवंबर को चंडीगढ़ में चांदी का भाव 65100 रुपए प्रति किलो रहा।

11 नवंबर 2020 को लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ( 24 Carat gold price) 53300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट (22 carat gold price) ज्वेलरी का भाव 51800 रुपए रहा।

18 कैरेट का भाव (18 Carat gold rate) 47100 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 65000 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 49800 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 45100 रुपए है।

11 नवंबर 2020 को देश के बड़े शहरों में सोने चांदी का भाव इतना रहा
शहर—————-सोना—————चांदी
खगड़िया————52700————-64300
मंदसौर————52150————-62000
बेगूसराय————52750————-64300
मेरठ—————52450————-63400
रांची—————52400————-63500
कासगंज————52400————-64800
बदायूं————-52750————–65300

IBJA का 11 नवंबर का जारी सोने, चांदी का भाव
धातु————————-11 नवंबर का भाव
सोना 999 (24 कैरेट)—–50758 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 कैरेट)—–50555 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 कैरेट)—–46494 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 कैरेट)—–38069 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 कैरेट)—–29693 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी———————–62895 रुपए प्रति किलो

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक अमेरिका में डॉलर इंडेक्स की कमजोरी के कारण सोने के भाव को गिरावट के बाद सपोर्ट मिला। आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ेगी इस कारण से सोने और चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।

मनोज जैन के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा पर निचले स्तर से सपोर्ट रहेगा। जैन ने कहा कि सोने के भाव को कॉमेक्स पर नीचे में 1854-1840 डॉलर का सपोर्ट है ऊंचे में भाव 1884-1900 डॉलर तक जा सकता है। चांदी का भाव 24.00-23.70 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकती है ऊपर में चांदी का भाव 24.60-25 डॉलर तक जा सकता है।

MCX पर सोने के भाव को नीचे में 50330-50000 रुपए पर सपोर्ट है। वही ऊंचे में भाव 50800-51000 रुपए तक जा सकते हैं। MCX पर चांदी के भाव को नीचे में 62500-61800 रुपए पर सपोर्ट है।

वहीं चांदी का भाव ऊपर में 63660-64400 रुपए तक जा सकता है। जैन के मुताबिक अगर बड़ी गिरावट आती है तो सोना 50000 रुपए और चांदी को 61800 के लेवल पर खरीदना चाहिए।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का दिसंबर वायदा 50300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50100 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50550-50800 रुपए तक जा सकता है।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी आ सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 62500 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 61600 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 63200-63800रुपए पर जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का दिसंबर वायदा 50200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49800 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज 51000 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 62000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 61000 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 63400 रुपए तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1874 डॉलर और चांदी का 24.30 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 177 रुपए सस्ता होकर 50324 रुपए और चांदी का भाव 698 रुपए सस्ता होकर 62346 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

चांदी के सिक्के का भाव इंदौर में 750 रुपए, रतलाम में चांदी सिक्का का भाव 760 रुपए, उज्जैन में चांदी सिक्के का रेट 775 रुपए प्रति नग रहा। सलेट में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 755 रुपए प्रति नग है। वहीं पुराने सिक्के का भाव 1000 रुपए है। कासगंज में चांदी के सिक्के का भाव 800 रुपए प्रति नग रहा।

दिवाली 2020 पर सोने का भाव कैसा रहेगा

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular