Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold price prediction today: आज सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा, एक्सपर्ट...

Gold price prediction today: आज सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा, एक्सपर्ट की राय जानिए

Gold price prediction today and Forecast, सोने का भाव: आज सोने का भाव कैसा रहने वाला है और चांदी के रेट की चाल कैसी रहने वाली है इस पर हमने बड़े कमोडिटी एक्सपर्ट की राय ली। यहां जानिए आज 11 सितंबर 2020, शुक्रवार को सोने के भाव का भविष्य (Gold Price Forecast) कैसा रहने का अनुमान है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़े स्थिर रहे। कमजोर आंकड़ों के कारण अमेरिकी शेयर बाजार गिर गए जिससे सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिला। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ब्याज की दरें 0 फीसदी पर ही बरकरार रखी है।

मनोज जैन के मुताबिक आज 11 सितंबर को सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है। कॉमेक्स पर सोने को 1955-1944 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं 1972-1984 डॉलर पर ऊपर में रेसिसटेंस है। MCX पर सोने के भाव को निचले स्तर पर 51550-51330 रुपए की रैंज में सपोर्ट है। वहीं भाव ऊपर में51950-52100 रुपए तक जा सकते हैं।

जैन के मुताबिक चांदी को 27-26.70 डॉलर पर सपोर्ट है। चांदी का भाव ऊपर में 27.55-27.80 डॉलर तक जा सकता है। MCX पर चांदी के भाव को नीचे में 68400-67800 रुपए पर सपोर्ट है। भाव ऊपर में 69800-70500 रुपए तक सकता है। जैन ने कहा कि ऊंचे स्तरों पर खरीदारी से बचना चाहिए।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने 11 सितंबर 2020 को MCX पर सोने, चांदी को बेचने की सलाह दी है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 52000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 52500 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50120 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने चांदी में भी बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 69000 रुपए पर बेच सकते हैं। इसके लिए 70400 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 66500 रुपए तक जा सकता है।

22 कैरेट सोने का भाव, 24 कैरेट सोने का भाव, 18 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट

सराफा बाजार से जुड़े ज्वेलर्स और जानकारों के मुताबिक MCX और कॉमेक्स पर सोने और चांदी की चाल को देखकर लग रहा है कि आज शुक्रवार को सोने का भाव सर्राफा बाजार में उठापटक रहेगी।

11 सितंबर 2020 को इंटरनेशनल मार्केट में सुबह 7:29 बजे सोने का भाव 1946 डॉलर और चांदी का 26.72 डॉलर चल रहा है। कॉमेक्स पर गुरूवार को सोने का भाव 1964.3 डॉलर और चांदी 27.29 डॉलर पर बंद हुआ। MCX पर सोने का भाव 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 51774 रुपए पर बंद हुआ। चांदी का भाव 0.8 फीसदी की तेजी के साथ 68991 रुपए पर बंद हुआ।

सोने, चांदी के भाव से जुड़ी 15 बड़ी बातें जानिए

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। सुनार भाईयों से जुड़े वीडियो देखने के लिए Gold Price Today News के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular