Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 8 जनवरी 2021 को सोने, चांदी का रेट सस्ता...

gold price today: 8 जनवरी 2021 को सोने, चांदी का रेट सस्ता हुआ

22 carat gold price today, सोने का भाव 2021: आज 8 जनवरी 2021 को सोने, चांदी का रेट सस्ता हुआ है। साथ ही आज सराफा में सोने का भाव (Gold Price) का हाल कैसा है इसकी जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे। IBJA और GJC का जारी सोने, चांदी का भाव भी देखिए।

IBJA का 8 जनवरी 2021 का जारी सोने, चांदी का भाव
धातु————————-सोने का भाव
सोना 999 (24 कैरेट)—–50775 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 कैरेट)—–50572 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 कैरेट)—–46510 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 कैरेट)—–38081 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 कैरेट)—-29703 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी———————–68465 रुपए प्रति किलो

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के भाव के मुताबिक सोना 8 जनवरी को 236 रुपए सस्ता हुआ वहीं चांदी का रेट 233 रुपए गिर गया। GJC (Gem and Jewellery Council) का जारी आज का सोने का भाव 50690 रुपए है। इसमें कल के मुकाबले 150 रुपए की गिरावट है। वहीं 22 कैरेट का बिक्री भाव 49670 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह सोने की खरीद का रेट 46360 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

8 जनवरी 2021 को लखनऊ के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपए सस्ता होकर 51600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 24 कैरेट ज्वेलरी का भाव 53100 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 46900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 70500 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 49600 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 44900 रुपए है।

चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 49600 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 41100 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में 14 कैरेट सोने का भाव 32200 रुपए रहा। सोने की गिन्नी 40900 रुपए रहा। चंडीगढ़ में चांदी का भाव 200 रुपए महंगा होकर 71100 रुपए प्रति किलो रहा।

आज सोने का भाव-24 कैरेट (8 जनवरी 2021)
1 ग्राम सोने का भाव—5077.5 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव—50775 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव—507750 रुपए
1 किलो सोने का भाव—5077500 रुपए

आज चांदी का भाव-999 शुद्ध (8 जनवरी 2021)
1 ग्राम चांदी का भाव——68.46 रुपए
10 ग्राम चांदी का भाव—–684.65 रुपए
100 ग्राम चांदी का भाव—-6846.5 रुपए
1 किलो चांदी का भाव—–68465 रुपए

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक 8 जनवरी 2021 को सोने, चांदी के भाव को निचले स्तर से सपोर्ट मिलने की संभावना है। जैन ने कहा कि आज सोने के भाव को कॉमेक्स पर नीचे में 1900-1884 डॉलर का सपोर्ट है ऊंचे में भाव 1924-1940 डॉलर तक जा सकता है। चांदी का भाव 27.00-26.70 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकती है ऊपर में चांदी का भाव 27.70-28.00 डॉलर तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि इस हफ्ते MCX पर सोने के रेट को नीचे में 50660-50400 रुपए पर सपोर्ट है। वही ऊंचे में सोने का रेट 51200-51550 रुपए तक जा सकते हैं। चांदी के भाव को नीचे में 69200-68800 रुपए तक और ऊपर में 70700-71500 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने MCX पर सोने को 50660 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50300 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51200 रुपए का लेवल दिखा सकता है। चांदी को गिरावट पर 69000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी के लिए 68200 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है। आज चांदी के भाव के लिए उन्होंने 71500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

काम की बात
सोने और चांदी के भाव में गुरुवार वापस से तेजी देखी गई। जो बिडेन के राष्ट्रपति बनने से राहत पैकेज का रास्ता खुल गया है। वहीं 2021 में महंगाई बढ़ने के कारण भी भाव को सपोर्ट मिल रहा है। आईएमएफ के मुताबिक पूरे विश्व में सरकारों ने 12 लाख करोड़ डॉलर अपनी अर्थव्यवस्था में डाले हैं। फेड के मुताबिक 2021 में महंगाई बढकर 1.8 फीसदी हो जाएगी। इससे गिरावट पर भी सोने के भाव को निचले स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है। सराफा बाजार के जानकारों के मुताबिक आज सराफा बाजार में सोने के भाव में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 50780 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 50550 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50980-51200 रुपए हो सकता है

केडिया ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 69800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 69300 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 70400-70900 रुपए तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 50500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 50200 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51200 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 69500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 68800 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 70900 रुपए तक जा सकता है।

कल का सोने का भाव और चांदी का रेट देखने के लिए यहां क्लिक करें

7 जनवरी 2021 का सोने का भाव
शहर———सोना———-चांदी
बदायूं———52300———-67200
कासगंज———-52150———-68800
खगड़िया———-52400———-68400
रतलाम———-51650———-68100
रीवा———-52550———-68300
मेरठ———52450———-67200
जलगांव———-52300———-71000
जबलपुर———-52950———-67300
इलाहाबाद———-52350———-67800
चंडीगढ़———-49600———-70900
लखनऊ———-51800———-70500

नोट: इस लिस्ट में अपने शहर का सोने, चांदी का भाव जुड़वाने के लिए अपने शहर के सोने, चांदी का रेट हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

IBJA का 7 जनवरी 2021 का जारी सोने, चांदी का भाव
धातु————————-सोने का भाव
सोना 999 (24 कैरेट)—–51049 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 कैरेट)—–50845 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 कैरेट)—–46761 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 कैरेट)—–38287 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 कैरेट)—-29864 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी———————–68592 रुपए प्रति किलो

IBJA Gold Rate

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1911 डॉलर और चांदी का 27.16 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 423 रुपए महंगा होकर 50932 रुपए और चांदी का भाव 710 रुपए महंगा होकर 70127 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular