Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 24 दिसंबर 2020 को सोने का भाव और चांदी...

gold price today: 24 दिसंबर 2020 को सोने का भाव और चांदी का रेट सस्ता होगा या महंगा

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: आज 24 दिसंबर, गुरूवार को सोने का भाव कैसा रहेगा इसकी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

काम की बात
अमेरिका में दोबारा लॉकडाउन की चर्चा और ड्यूरेबल गुड्स के अच्छे आंकड़ों के कारण सोने, चांदी के भाव में बुधवार को तेजी आई। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प ने 2.3 लाख करोड़ के सरकारी फंडिंग पैकेज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इससे डॉलर इंडेक्स में गिरावट आ गई।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज 24 दिसंबर को सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। आगे क्रिसमस के कारण लंबा वीकेंड है। जैन ने कहा कि आज सोने के भाव को कॉमेक्स पर नीचे में 1866-1855 डॉलर का सपोर्ट है ऊंचे में भाव 1892-1900 डॉलर तक जा सकता है। चांदी का भाव 25.55-25.20 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकती है ऊपर में चांदी का भाव 26.20-26.60 डॉलर तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि इस हफ्ते MCX पर सोने के रेट को नीचे में 49920-49700 रुपए पर सपोर्ट है। वही ऊंचे में सोने का रेट 50330-50600 रुपए तक जा सकते हैं। चांदी के भाव को नीचे में 66800-66100 रुपए तक और ऊपर में 68200-69100 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने सोने को 49900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49660 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49500 रुपए का लेवल दिखा सकता है। चांदी को गिरावट पर 66600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी के लिए 65800 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है। आज चांदी के भाव के लिए उन्होंने 68500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 50000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49700 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50600 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 67000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66000 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 68500 रुपए तक जा सकता है।

24 दिसंबर 2020 को सुबह 8:20 बजे इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1882.20 डॉलर और चांदी का 26.2 डॉलर पर चल रहा है।

लखनऊ (23 दिसंबर 2020 का भाव)
24 कैरेट सोने का भाव ( 24 Carat gold price) 52300 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट (22 carat gold price) ज्वेलरी का भाव 50800 रुपए
18 कैरेट का भाव (18 Carat gold rate) 46200 रुपए
चांदी का भाव 68500 रुपए

चंडीगढ़ (23 दिसंबर 2020 का भाव)
24 कैरेट सोने का भाव ( 24 Carat gold price) 51500 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price) 48600 रुपए
18 कैरेट का भाव (18 Carat gold rate) 40300 रुपए प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोने का भाव 31400 रुपए
सोने की गिन्नी 40000 रुपए
चांदी का भाव 67600 रुपए प्रति किलो

IBJA का 23 दिसंबर 2020 का जारी सोने, चांदी का भाव
धातु————————-सोने का भाव
सोना 999 (24 कैरेट)—–49851 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 कैरेट)—–49651 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 कैरेट)—–45664 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 कैरेट)—–37388 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 कैरेट)—-29163 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी———————–65735 रुपए प्रति किलो

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular