Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 12 जनवरी 2021 को सोने, चांदी का रेट सस्ता...

gold price today: 12 जनवरी 2021 को सोने, चांदी का रेट सस्ता होगा या महंगा

gold price today, आज सोने का भाव 2021: आज सोने का भाव कैसा रहेगा इसकी जानकारी दी गई है। आज 12 जनवरी 2021 को देश के तीन दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया और एंजेल ब्रोकिंग के अनुज गुप्ता की सोने, चांदी के भाव पर सलाह जानिए। साथ ही आज सराफा में सोने के भाव का हाल कैसा रहेगा इसकी जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक 12 जनवरी 2021 को सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। अगर डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई तो सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ सकती है। जैन ने कहा कि आज सोने के भाव को कॉमेक्स पर नीचे में 1834-1820 डॉलर का सपोर्ट है ऊंचे में भाव 1866-1884 डॉलर तक जा सकता है। चांदी का भाव 24.88-24.60 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकती है ऊपर में चांदी का भाव 25.70-26.00 डॉलर तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि इस हफ्ते MCX पर सोने के रेट को नीचे में 49055-48800 रुपए पर सपोर्ट है। वही ऊंचे में सोने का रेट 49550-49800 रुपए तक जा सकते हैं। चांदी के भाव को नीचे में 64800-64000 रुपए तक और ऊपर में 66600-67200 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने MCX पर सोने को 49550 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 49800 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49000 रुपए का लेवल दिखा सकता है। चांदी को गिरावट पर 66200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी के लिए 67100 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है। आज चांदी के भाव के लिए उन्होंने 64500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

काम की बात
भारत में डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी आने से सोने के भाव में तेजी रही। डॉलर इंडेक्स में बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कारण मजबूती देखी गई। CFTC के डेटा के मुताबिक पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन से डॉलर में लॉन्ग पोजीशन अनवाइंड हो रही हैं। इसके बावजूद कोरोना के बढ़ते केस के कारण सोने और चांदी के भाव को सपोर्ट मिल रहा है। आज सोने के भाव में कमजोरी दिख सकती है।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 49000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 48800 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49550 रुपए हो सकता है

केडिया ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 64800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 64200 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 65800 रुपए तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 49500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49900 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 48700 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 66000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 66800 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 64500 रुपए तक जा सकता है।

IBJA का 11 जनवरी 2021 का जारी सोने, चांदी का भाव
धातु————————-सोने का भाव
सोना 999 (24 कैरेट सोना)—–49534 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 कैरेट सोना)—–49336 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 कैरेट सोना)—–45373 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 कैरेट सोना)—–37151 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 कैरेट सोना)—-28977 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी———————–65013 रुपए प्रति किलो

11 जनवरी 2021 को लखनऊ के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 50500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 24 कैरेट ज्वेलरी का भाव 52000 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 45900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 67000 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 48500 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 43900 रुपए है।

चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 47900 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 39700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में 14 कैरेट सोने का भाव 31000 रुपए रहा। सोने की गिन्नी 39400 रुपए रहा। चंडीगढ़ में चांदी का भाव 66800 रुपए प्रति किलो रहा।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1845 डॉलर और चांदी का 25.16 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 405 रुपए महंगा होकर 49372 रुपए और चांदी का भाव 1449 रुपए महंगा होकर 65680 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ है।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular