Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook: सोने के भाव में आज दूसरे दिन भी गिरावट...

Gold Price Outlook: सोने के भाव में आज दूसरे दिन भी गिरावट के संकेत

Gold Price Outlook Today: सोने के भाव में आज भी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के रेट में कमी देखी गई। अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1278 डॉलर प्रति औंस के रहा है। इससे पहले सोने का भाव 1286 डॉलर प्रति औंस था। ऐसे में करीब 8 डॉलर की गिरावट देखी गई।

ज्वेलर कुमार जैन के मुताबिक इससे संकेत मिलते हैं कि आज भारत में भी सोने के भाव में गिरावट रहेगी। सोमवार से शुक्रवार तक अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में 23 डॉलर तक की गिरावट आ चुकी है। सोने का भाव 1274.6 डॉलर के निचले स्तर पर चला गया था।

सोमवार को सोने के भाव 1300 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। इस हिसाब से अभी 23 डॉलर की गिरावट आ चुकी है। अमेरिका और चीन के तनाव का असर सोने के भाव पर पड़ रहा है। चीन से संकेत मिल रहे हैं कि वो अमेरिका से बातचीत को लेकर तैयार नहीं है।

सोमवार के बाद से सोने का भाव 1300 डॉलर का स्तर नहीं तोड़ पाया। भारत में एमसीएक्स पर भी सोने का भाव में गिरावट देखी गई। जून कॉन्ट्रैक्ट 31800 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इसमें करीब 185 रुपए की गिरावट थी।

अगर हम हाजिर बाजार की बात करें तो जानकारों का कहना है कि संकेत यही मिल रहे हैं कि आज हाजिर बाजार में भी सोने के भाव में गिरावट रहेगी। लंदन कैपिटल ग्रुप के रिसर्च हेड जेस्पर लॉयर के मुताबिक सोने का भाव इसलिए संघर्ष कर रहा है क्योंकि अमेरिकी डॉलर और इकोनॉमी दूसरे देशों के मुकाबले अच्छी दिख रही है।

किटको के मुताबिक सिटी इंडेक्स में टेक्नीकल एनालिस्ट फवाद रजाकजदा का कहना है कि गोल्ड में फिलहाल इसलिए तेजी नहीं आ रही क्योंकि इमर्जिंग देशों में इसकी मांग कम है जैसे कि भारत जहां सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर पर हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। आपको होने वाले किसी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी। आप सोने में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular