Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook: आज सोने का भाव तेज रहने के संकेत, जानिए...

Gold Price Outlook: आज सोने का भाव तेज रहने के संकेत, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook Today: आज भी सोने का भाव तेज रहने के संकेत मिल रहे हैं। आज सोमवार को न्यूयॉर्क में सोने का भाव 7 डॉलर तेज खुला। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज और च्वाइस ब्रोकिंग ने MCX पर सोने में तेजी की संभावना बताई है।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव फिलहाल 1312 डॉलर चल रहा है। चांदी का भाव 14.65 डॉलर चल रहा है। शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1305 डॉलर पर बंद हुआ था। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि सराफा में आने वाले समय में शॉर्ट कवरिंग रह सकती है क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटा सकता है।

दूसरी तरफ इंडिया निवेश में कमोडिटी के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन के मुताबिक अंतराष्ट्रीय स्तर पर 1316 डॉलर पर रेसिसटेंस है। अगर ये टूटा तो सोना 1335 डॉलर तक जा सकता है। इसी तरह MCX पर सोने को 32500 का रेसिसटेंस है अगर ये टूटा तो सोना 33000 तक चला जाएगा।

हाजिर बाजार के दाम अंतराष्ट्रीय बाजार और MCX पर चल रहे दाम से तय होते हैं। इनमें तेजी होने पर हाजिर बाजार में भी सोने के भाव में तेजी रहती है। MCX पर आज सोना 100 रुपए की तेजी के साथ 32195 पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 111 रुपए की तेजी के साथ 36560 पर ट्रेड कर रही है।

एसएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक हफ्ते के दौरान MCX अगस्त वायदा में 31600 के सपोर्ट के साथ 32600 तक रिकवरी की जा सकती है। वहीं चांदी के भाव में MCX पर 35500 के सपोर्ट के साथ 37500 तक बढ़त आ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीद कर रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इसमें 68 फीसदी की बढ़त आई है। केंद्रीय बैंकों ने 145.5 टन सोने की खरीदारी की है।

च्वाइस ब्रोकिंग ने आज के लिए सोने में तेजी की संभावना जताई है। टेक्नीकल चार्ट के मुताबिक आज सोने में तेजी रहेगी। आज सुबह रुपए में भी तेजी देखी गई। रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर खुला।

3 जून सोमवार को रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 69.5 पर खुला। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड घटने और कच्चे तेल के दाम में गिरावट से डॉलर में कमजोरी आ गई। शुक्रवार को भी रुपए में डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की तेजी आई थी।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें 8448469588 पर नाम लिखकर व्हाट्सएप करें। आप अपने शहर के सोने के भाव की जानकारी देना चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular