Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price: सोने का भाव आज और पूरे हफ्ते कैसा रहेगा, यहां...

Gold Price: सोने का भाव आज और पूरे हफ्ते कैसा रहेगा, यहां जानिए

Gold Price Outlook Weekly: सोने, चांदी के भाव में इस हफ्ते भी क्या तेजी जारी रहने वाली है। हाजिर बाजार, MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने, चांदी का रेट कैसा रहेगा आगे जानिए। पिछले हफ्ते इंपोर्ट ड्यूटी के कारण सोने, चांदी के भाव में भारी उतार चढ़ाव रहा था।

Gold Price Outlook Weekly (8-12 July)(हफ्ते के दौरान कैसा रहेगा सोने, चांदी का भाव)

केडिया कमोडिटी में डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक इस हफ्ते सोने, चांदी में हल्की तेजी रह सकती है। पिछले हफ्ते सोने का भाव ड्यूटी बढ़ने के कारण तेज हो गया था। अमेरिका से नौकरियों के सकारात्मक आंकड़ों के चलते डॉलर को सपोर्ट मिल रहा है। इस कारण सोना शुक्रवार को 1400 डॉलर ऊपर बंद हुआ।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

उनके मुताबिक अमेरिका में नौकरियों के मजबूत डेटा के कारण वहां फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें घटाने की उम्मीद कम लग रही है। इस कारण सोने के भाव में कमजोरी देखी जा रही है। आज सुबह सोना 1399 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और चांदी 15 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।

इंडिया निवेश मनोज कुमार जैन सोने, चांदी पर ड्यूटी बढ़ते ही भारत में सोने, चांदी के भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए। अमेरिका में आए अच्छे आंकड़ों से शुक्रवार रात में सोने में मुनाफावसूली रही। इस कारण सोना 1390 डॉलर तक पहुंच गई थी।

उनके मुताबिक इस सप्ताह सोने, चांदी के भाव में उतार चढ़ाव रह सकता है। इस हफ्ते अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1392 से 1385 डॉलर तक आ सकता है। वहीं ऊपर में सोने का भाव 1415 डॉलर तक जा सकता है।

क्या बजट में सोने, चांदी पर बढ़ी हुई इंपोर्ट ड्यूटी हटेगी, जवाब यहां जानिए

मनोज जैन के मुताबिक MCX पर 34330 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सोना आ सकता है। अगर सोने ने ये लेवल तोड़ा तो 34 हजार रुपए तक नीचे जा सकता है। वहीं हफ्ते के दौरान सोने का भाव 34580 रुपए तक जा सकता है। अगर ये लेवल टूटा तो सोने का भाव 34700 से 34800 रुपए तक जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चांदी की कीमतों में मुनाफा वसूली के कारण कमजोरी आ रही है। जैन ने कहा कि चांदी की कीमतें 37600 से 37700 तक आती है तो इसमें खरीद करनी चाहिए। हफ्ते के दौरान चांदी 38000 से 38100 रुपए के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

अगर चांदी ने हफ्ते के दौरान 38100 रुपए का लेवल तोड़ा तो ये 38500 रुपए तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि अभी सोने, चांदी में बड़ी तेजी की संभावना नहीं है लेकिन अगर गिरावट आती है तो खरीदारी करनी चाहिए।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च के हेड रवि सिंह के मुताबिक सोने का भाव MCX पर इस हफ्ते 34300 से 34900 की रैंज में ट्रेड करेगा। वहीं चांदी का भाव 37500 रुपए से 38500 रुपए के बीच में ट्रेड करेगा।

Gold Price Outlook Today 8 July (आज सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा)

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में कमोडिटी के रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने, चांदी का भाव कमजोर रहेगा। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 34730 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 34650 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 34500 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 38200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 38000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव नीचे में 37650 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

बजट में सिर्फ सोना ही नहीं इतनी धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी

इंडिया निवेश के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन ने सोने को 34300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने के लिए 34500 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने चांदी को 37500-37600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी 38000 से 38100 रुपए तक जा सकती है।

शुक्रवार रात को MCX पर सोने के भाव में 347 रुपए की तेजी आई और ये 34564 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 122 रुपए की तेजी आई और ये 37899 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

MCX पर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने, चांदी में कमजोरी के संकेत हैं। जानकारों के मुताबिक आज हाजिर बाजार में सोने का भाव कमजोर रह सकता है या स्थिर रह सकता है।

Gold Price Notification

नोट: अगर आपने हमारा नोटिफिकेशन सब्सक्राइब कर लिया है तो हमें व्हाट्सएप नंबर पर बता दें। रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम भेजें। इस नंबर पर अपने शहर के भाव भी व्हाट्सएप करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular