Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook Today 18 June: सोने का भाव आज तेज रहेगा...

Gold Price Outlook Today 18 June: सोने का भाव आज तेज रहेगा या मंदा, ये है एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook: सोने का भाव आज अंतराष्ट्रीय बाजार में स्थिर है। आज हाजिर बाजार और MCX पर सोने का भाव कैसा रह सकता है इस पर एक्सपर्ट की राय क्या है आगे जानिए।

मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने सोने पर रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हफ्ते सोने के भाव में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद आने वाले बयान को देखते हुए ट्रेडर्स सर्तक रह सकते हैं।

आज फेडरल रिजर्व की महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक के नतीजे ही आगे सोने के भाव की चाल तय करेंगे। इसलिए बैठक से पहले आज सोने में ज्यादा उठापटक नहीं देखने को मिलेगी।

अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को लेकर किसी तरह के संकेत देता है तो सोने में तेजी देखने को मिलेगी। वहीं ब्याज दरों को लेकर कोई मत सामने नहीं आया तो सोने में गिरावट आ सकती है।

मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसी उम्मीद है कि अमेरिका का सेंट्रल बैंक ब्याज दरें यथावत रख सकता है पर आगे दरें घटेंगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

इंडिया निवेश की रिपोर्ट के मुताबिक सोने को नीच में 1338 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट है। वहीं ऊंचे में 1349 से 1356 तक जा सकता है। चांदी को नीचे में 14.68 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट है। चांदी ऊंचे में 15 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

इंडिया निवेश की रिपोर्ट में कहा गया है कि आज MCX पर सोने का भाव ऊंचे में 33145 और 33270 रुपए तक जा सकता है। वहीं नीचें में 32891 रुपए से 32762 रुपए तक जा सकता है। ऊंचे में चांदी 37245 रुपए तक जा सकती है। वहीं नीचे में चांदी को 36945 पर पहला सपोर्ट है। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च हेड रवि सिंह के मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव 33250 रुपए तक जा सकता है।

वहीं नीचे में चांदी को 36945 पर पहला सपोर्ट है। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च हेड रवि सिंह के मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव 33250 रुपए तक जा सकता है।

दूसरी तरफ बैंक ऑफ इंग्लैंड भी पॉलिसी स्टेटमेंट जारी करने वाला है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ब्याज दरें यथावत रख सकता है लेकिन उसका ब्रेक्जिट को लेकर क्या मत है इस पर सबकी निगाहें रहेंगी। इसका सीधा असर पाउंड पर पड़ेगा। अगर बैंक ऑफ इंग्लैंड अपना मत डोविश रखता है तो सोने के भाव में तेजी आ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक सोने के भाव को 33344 रुपए पर सपोर्ट है। इसके उपर अगर सोना जाता है तो MCX पर 34031 का लेवल देखने को मिल सकता है। नीचे में सोने के भाव को 32830 रुपए पर सपोर्ट है।

जानकारों के मुताबिक आज हाजिर बाजार में भी सोने के भाव में उतार-चढ़ाव या हल्की तेजी देखने को मिल सकती है। MCX पर सोने का भाव सुबह 37 रुपए की तेजी के साथ 33058 रुपए पर खुला वहीं चांदी का भाव 37117 रुपए पर खुला। इसमें 25 रुपए की तेजी है।

MCX पर सोमवार रात को सोने का भाव 33010 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 35 रुपए की गिरावट रही। वहीं चांदी का भाव 37098 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 63 रुपए की तेजी रही। अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का स्पॉट भाव 1342 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 14.85 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो सबसे पहले हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपना और अपने शहर का नाम हमें इस व्हाट्एप नंबर पर लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने का भाव भी हमें व्हाटएसप कर सकते हैं। अपने सुझाव आप हमें goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular