Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook Today: सोने का भाव क्या आज भी मंदा रहेगा,...

Gold Price Outlook Today: सोने का भाव क्या आज भी मंदा रहेगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook 27 June: सोने के भाव में पिछले 2 दिन से गिरावट चल रही है। आज सोने के भाव का आउटलुक आज 27 जून 2019 को क्या रहेगा इस पर गोल्ड प्राइस टूडे ने एक्सपर्ट की राय ली। आगे जानिए आज सोने, चांदी के रेट में क्या संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा ये संकेत मिलने के बाद भी सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1400 डॉलर के ऊपर चल रहा है। सोना पिछले 6 सेशन की पूरी तेजी को गंवाने के करीब है।

फिलहाल अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1406 डॉलर प्रति औंस से 1407 डॉलर के आसपास झूल रहा है। वहीं चांदी का भाव 15.23 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।

पिछले कुछ सेशन में सोने का भाव 1438.63 डॉलर प्रति औंस तक चला गया था। हालांकि बुधवार को जैसे ही फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का बयान आया कि फेडरल रिजर्व स्वतंत्र है वैसे ही सोने में गिरावट शुरू हो गई। पॉवेल के इस बयान से डॉलर को मजबूती मिल गई।

दूसरी तरफ कम अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी ने बयान दिया कि अमेरिका और चीन के बीच डील 90 फीसदी पूरी हो चुकी है। इसका असर भी सोने के भाव पर पड़ा। शनिवार के दिन जापान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति जी शिनपिंग की बैठक होने वाली है।

सोने का कारोबार करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, मोदी सरकार कर सकती है ये काम

इस बैठक में डील का कुछ रास्ता निकल सकता है। कुल मिलाकर अभी भी अनिश्चतता का माहौल है इस कारण सोने का भाव 1400 डॉलर के ऊपर है।

एंजेल ब्रोकिंग में कमोडिटी के डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज भी MCX पर सोने के भाव में गिरावट रहेगी। उन्होंने MCX पर 34650 रुपए का स्टॉप लॉस लगाकर अगस्त वाया 34500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 34100 रुपए तक आ सकता है।

गुप्ता ने चांदी का जुलाई वायदा 38350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 38000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव MCX पर 37300 रुपए आ सकता है। अनुज गुप्ता के मुताबिक अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है। साथ ही चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार विवाद सुलझने के संकेत मिल रहे हैं।

गोल्ड के भाव और खबरों के ताजा अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल https://telegram.me/goldpricetodayindia को ज्वाइन करें।

इंडिया निवेश में डायरेक्टर और कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने के भाव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कल 1402 डॉलर का निचला स्तर देखा। अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फीडेंस के आंकड़ों से सोने के भाव को निचले स्तरों से सपोर्ट मिला। उनके मुताबिक आज भी सोने के भाव में गिरावट जारी रहेगी।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक आज सोने में 34054 से 34632 रुपए प्रति 10 ग्राम की ट्रेडिंग रैंज है। उनके मुताबिक चांदी (Silver) में आज MCX पर ट्रेडिंग रैंज 37525 रुपए से 38087 रुपए प्रति किलो रह सकती है।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च के हेड रवि सिंह के मुताबिक आज सोने में गिरावट के संकेत हैं। उनके मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव 34200 से 34500 रुपए की ट्रेडिंग रैंज में रहेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1390 से 1420 डॉलर के बीच रह सकता है।

MCX पर बुधवार रात को सोने का भाव (Gold Price)34378 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 178 रुपए की गिरावट रही। वहीं चांदी का भाव (Silver Rate) 37854 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 148 रुपए की गिरावट रही।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपने शहर का नाम लिखकर व्हाट्सएप करें। आप अपने शहर के सोने, चांदी के भाव भी हमें व्हाट्सएप कर सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular