Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook 11 June: आज सोने का भाव कैसा रहेगा, जानिए...

Gold Price Outlook 11 June: आज सोने का भाव कैसा रहेगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook Today: सोने का भाव अंतराष्ट्रीय बाजार में स्थिर बना हुआ है। हाजिर बाजार और MCX पर सोने के भाव में कल गिरावट देखी गई थी। आज सोने का भाव हाजिर बाजार और MCX पर कैसा रह सकता है आगे जानिए।

सबसे पहले अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव की बात करते हैं। कॉमेक्स पर सोने का भाव अब 1330 डॉलर के आसपास स्थिर हो रहा है। अमेरिका और मैक्सिकों के बीच हुए समझौते के कारण सोने में स्थिरता आ गई है।

एंजेल ब्रोकिंग में कमोडिटी के डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक फेड रेट में कटौती की संभावना भी सोने में अब तेजी को बल नहीं दे पा रही है क्योंकि मैक्सिको समझौता इस पर भारी पड़ रहा है।

इंडिया निवेश की कमोडिटी पर रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि आगे चलकर सोने में अभी भी तेजी के संकेत हैं। इंडिया निवेश के मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने को 1332 से लेकर 1316 तक सपोर्ट है। वहीं चांदी को 14.50 से 14.34 तक सपोर्ट है। इंडिया निवेश के मुताबिक आज MCX पर सोने को नीचे में 32577 और 32493 पर सपोर्ट है। वहीं ऊंचे में 32797 से 32933 तक जाने की संभावना है।

चांदी को 36318 और 36052 पर नीचे में सपोर्ट है वहीं ऊंचे में आज चांदी 37074 से 37564 रुपए तक जा सकती है।

अनुज गुप्ता के मुताबिक सोने का भाव दिवाली तक MCX पर 33500 से 35000 के लेवल दिखा सकता है। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना 1360 से 1375 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। इस महीने बैंक ऑफ इंग्लैंड, फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ जापान मॉनिटरी पॉलिसी पर अपने बयान जारी करेंगे। इन पर नजर रखनी चाहिए।

जानकारों के मुताबिक आज सोने का भाव एक रैंज में ही ट्रेड करेगा। हाजिर बाजार में भी सोने का भाव एक रैंज में ही रहेगा। आज ज्यादा तेजी की संभावना नहीं है।

मोतीलाल ओसवाल की गोल्ड पर रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है मौजूदा भाव को 33100 से 33200 रुपए पर सपोर्ट है। अगर ये लेवल टूटा तो सोने के भाव को 32500 रुपए पर सपोर्ट मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक सोने के भाव में शुरूआती करेक्शन आ सकता है।

मोतीलाल ओसवाल की गोल्ड पर रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार के जानकार अमेरिका में महंगाई और रिटेल सेल के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं। अगर ये आंकड़े उम्मीद से अच्छे आए तो डॉलर मजबूत होगा। जिसका असर सोने के भाव पर पड़ेगा।

हैदराबाद में 100 क्विंटल चांदी जब्त, कीमत 40 करोड़ रुपए, यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी घटना

अमेरिका और यूरो जोन के महंगाई के आंकड़े अगर ज्यादा आए तो सोने की तेजी पर लगाम लगेगी। MCX पर रात में सोना 259 रुपए की गिरावट के साथ 32677 पर बंद हुआ। वहीं चांदी में बड़ी गिरावट आ गई। चांदी का भाव 725 रुपए प्रति किलो गिरकर 36619 रुपए पर बंद हुआ। अंतराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का भाव 1330 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर हमें व्हाट्सएप पर अपना और शहर का पर नाम लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने के भाव भी इस नंबर पर दे सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular