Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook: अगले हफ्ते सोने के भाव में तेजी की संभावना,...

Gold Price Outlook: अगले हफ्ते सोने के भाव में तेजी की संभावना, बड़े एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook Coming Week: सोने के भाव में अगले हफ्ते तेजी रहने की संभावना है। गोल्ड प्राइज टूडे ने इस पर कमोडिटी सेक्टर के 3 बड़े जानकारों से खास बातचीत की। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते सोने के भाव अंतराष्ट्रीय स्तर और MCX पर में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख और रिसर्च हेड मनोज जैन के मुताबिक अगले हफ्ते सोने का भाव तेज हो सकता है। उनके मुताबिक अगले हफ्ते अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव बढ़ सकता है। जैन ने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का 1266 का लेवल मजबूत है। अगरे हफ्ते सोना ऊपर में 1292 डॉलर तक जा सकता है। घरेलू बाजार में MCX पर सोना 31200 से 31700 की रैंज में ट्रेड करेगा।

दूसरी तरफ कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च हेड रवि सिंह के मुताबिक अगले हफ्ते सोने में तेजी के संकेत है। उनके मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का असर सोने के भाव पर पड़ेगा। दूसरी डॉलर इंडेक्स मजबूत हो रहा है। रुपए में उतार-चढ़ाव के कारण लोग सोने की तरफ आ सकते हैं।

सिंह के मुताबिक अगले हफ्ते सोने का भाव MCX पर 400 रुपए तक की तेजी दिखा सकता है। वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने की अधिकतम रैंज 1305 डॉलर प्रति औंस हो सकती है। सिंह के मुताबिक अमेरिका की अर्थव्यवस्था अच्छा कर रही है इस कारण फेडरल रिजर्व ब्याज दर नहीं बढ़ाएगा।

ट्रस्टलाइन सिक्योरिटीज के कमोडिटी हेड राजीव कपूर के मुताबिक अगले हफ्ते सोना रैंज बाउंड रहेगा। उनके मुताबिक सोना 31400 से 31900 की रैंज में ट्रेड कर सकता है। कपूर के मुताबिक देश में स्थिर सरकार से रुपया मजबूत होगा। रुपया डॉलर के मुकाबले 68 तक पहुंच सकता है।

कपूर ने कहा कि सोना अगले कुछ दिनों में नीचे में 1230 डॉलर तक जा सकता है। हालांकि आगे वो तेजी का अनुमान लगा रहे हैं। उनके मुताबिक साल अंत तक सोना MCX पर 34000 से 35000 हजार तक की रैंज दिखा सकता है। वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर 2019 के अंत तक 1400 से 1450 तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं। कपूर के मुताबिक भारत में स्थाई सरकार के कारण विदेशी निवेशक यहां ज्यादा निवेश कर सकते हैं।

मनोज जैन ने कहा कि रुपए में और मजबूती आ सकती है। रुपया डॉलर के मुकाबले 68 तक जा सकता है। उनके मुताबिक ब्रिटेन में थेरेसा मे का इस्तीफा बाजार ने डिस्काउंट कर लिया है।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें goldkabhav@gmail.com पर लिखें। आप अपने शहर के सोने के भाव की जानकारी देना चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular