Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook: क्या आज भी सोने में तेजी का दौर जारी...

Gold Price Outlook: क्या आज भी सोने में तेजी का दौर जारी रहेगा, यहां जानिए

Gold Price Outlook: सोने के भाव में पिछले कुछ दिनों से तेजी का दौर जारी है। हाजिर बाजार में तो सोना 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं लखनऊ में सोने के भाव 34 हजार के करीब है। आज हाजिर बाजार और MCX पर सोने का भाव कैसा रहेगा आगे जानिए।

गुरूवार रात को MCX पर भी सोने (MCX Gold Price)के भाव में तेजी देखी गई। MCX पर सोने का भाव 32781 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 101 रुपए की तेजी देखी गई। कई दिन से सुस्त पड़ी चांदी के भाव में भी 6 जून को तेजी आई।

MCX पर चांदी का भाव (MCX Silver Price) 184 रुपए की तेजी के साथ 37 हजार रुपए का लेवल पार कर गया। चांदी 37025 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। सोने के भाव में मुनाफावसूली के कारण स्थिरता आ रही है। अंतराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में हल्की तेजी देखी गई। अमेरिका में कॉमेक्स पर सोने का भाव 1333 डॉलर प्रति औंस (28.3 ग्राम) चल रहा है।

इंडिया निवेश के मुताबिक अंतराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स पर में सोने के भाव को 1320 डॉलर पर अच्छा सपोर्ट है। वहीं ऊंचाई में 1348 से 1356 डॉलर का लेवल है। MCX पर आज सोने का भाव 32860 से 32920 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर दिखा सकता है। जानकारों के मुताबिक आज हाजिर बाजार में सोने के भाव में स्थिरता दिखाई देगी या हल्की गिरावट भी आ सकती है। आज सोने में ज्यादा हलचल की संभावना नहीं है।

आज MCX पर अगस्त वायदा का भाव 109 रुपए की गिरावट के साथ 32691 पर खुला। वहीं चांदी का भाव 53 रुपए की गिरावट के साथ 36969 पर खुला।

सोने की चाल अब अमेरिका में लेबर डिपार्टमेंट के जारी होने वाले आंकड़ों से तय होगी। अमेरिका में नौकरियों के इन आंकड़ों से अर्थव्यवस्था की नब्ज पता चलती है। ये आंकड़े आज जारी होंगे।

च्वाइस ब्रोकिंग की रिसर्च रिपोर्ट में टेक्नीकल आधार पर सोने में तेजी बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आज सोने में तेजी रहेगी। रिपोर्ट में आज सोना 32900 रुपए तक जाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं चांदी में 37400 रुपए प्रति किलो जाने का लक्ष्य दिया है।

कोटक सिक्योरिटी के मुताबिक चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 15 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद नीचे आ गया। ग्लोब कमोडिटी की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है अमेरिका में चल रहे व्यापार तनाव के कारण सोने में तेजी जारी रह सकती है। अमेरिका की खराब होती आर्थिक हालत से भी सोने की मांग बढ़ेगी।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर हमें व्हाट्सएप पर अपना और शहर का पर नाम लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने के भाव भी इस नंबर पर दे सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular