Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook: सोने का भाव आज तेज रहेगा या मंदा, जानिए...

Gold Price Outlook: सोने का भाव आज तेज रहेगा या मंदा, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook 12 June: सोने का भाव आज तेज रहेगा या मंदा इस पर गोल्ड प्राइस टूडे ने एक्सपर्ट की राय ली। कल सोने के हाजिर बाजार में गिरावट रही थी। सोने का भाव कल MCX पर भी गिरा था। हालांकि चांदी के भाव में तेजी आई थी।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च के हेड रवि सिंह के मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव तेज रहेगा। उन्होंने आज के लिए सोने के भाव का MCX पर 32600 से 33000 रुपए का लक्ष्य दिया है। वहीं इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक आगे सोने के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। सोने को निचले लेवल पर सपोर्ट मिलेगा।

रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक MCX पर आज सोना नीचे में 32510 से 32389 के लेवल दिखा सकता है वहीं ऊंचे में भाव 32729 रुपए प्रति 10 ग्राम से 32827 का लेवल दिखा सकता है।

चांदी के भाव को MCX पर 36527 का सपोर्ट है। वहीं ऊचे में 36885 तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं। एंजेल कमोडिटी की रिसर्च रिपोर्ट में आज सोने के भाव में तेजी का ट्रेंड बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त कॉन्ट्रैक्ट में तेजी रहेगी।

अंतराष्ट्रीय बाजार में आज नीचे में सोना 1326 से 1318 तक जा सकता है वहीं ऊपर में 1336 से 1344 डॉलर का लेवल रहेगा। चांदी के भाव को 15.55 पर नीचे में सपोर्ट हैं वहीं ऊपर में 14.88 से 15 डॉलर तक जाने की उम्मीद है।

जानकारों के मुताबिक हाजिर बाजार में MCX और अंतराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए सोने के भाव में तेजी या स्थिरता रहने के संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह MCX पर सोने का भाव 113 रुपए तेज खुला है। चांदी का भाव भी 90 रुपए की तेजी के साथ 36,825 रुपए पर खुला।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार रात को सोने के भाव स्थिर रहे। सोने का भाव रात में 1326 डॉलर के आसपास झूल रहा था हालांकि सुबह इसमें फिर तेजी आ गई। बुधवार की सुबह अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1330 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को उनकी टैरिफ लगाने की नीति का बचाव किया। फेडरल रिजर्व के अधिकारी 18 और 19 जून को बैठक करेंगे। ये बैठक व्यापारिक तनाव और अमेरिका की घटती ग्रोथ के बीच हो रही है। विश्व के सबसे बड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड SPDR Gold Trust की होल्डिंग मंगलवार को 0.03 फीसदी घटकर 756.1 टन हो गई।

MCX पर सोने का भाव 30 रुपए की गिरावट के साथ मंगलवार को 32630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव 133 रुपए की तेजी के साथ 36716 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

नोट: आप अगर रोजाना सोने, चांदी की न्यूज अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर हमें व्हाट्सएप पर अपना और शहर का पर नाम लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने के भाव भी इस नंबर पर दे सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular