Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook: सोने का भाव फिर 1300 डॉलर पर पहुंचने की...

Gold Price Outlook: सोने का भाव फिर 1300 डॉलर पर पहुंचने की संभावना

Gold Price Outlook: सोने के भाव में फिर तेजी आने की संभावना है। 2 बड़े एक्सपर्ट सोने में तेजी की संभावना जता रहे हैं। आज रविवार होने के कारण अधिकतर ज्वेलर्स शनिवार के भाव पर ही हाजिर बाजार में सोना, चांदी बेच रहे हैं। पिछले 2 दिन से अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में गिरावट आ रही थी।

इंडिया निवेश में कमोडिटी रिसर्च के हेड मनोज जैन ने गोल्ड प्राइस टूडे से बातचीत में बताया कि अगले महीने G20 देशों की बैठक है। इस बैठक में चीन और अमेरिका के बीच कुछ सकारात्मक चीजें निकल कर आ सकती हैं।

दूसरी तरफ अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग और बेरोजगारी के आंकड़े अच्छे आए हैं। वहीं डॉलर इंडेक्स भी 98 डॉलर के आसपास मजबूत हैं। इन सभी कारणों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव इस हफ्ते गिरा।

गोल्ड प्राइस के आउटलुक पर उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में 1266 डॉलर पर अच्छा सपोर्ट है। ये लेवल होल्ड करेगा। मनोज जैन के मुताबिक अभी मिडिल ईस्ट में जो तनाव है उससे क्रूड में तेजी को सपोर्ट मिलेगा। इसका असर सोने के भाव पर भी पड़ेगा। जिससे सोने में तेजी की उम्मीद है।

मनोज जैन ने कहा कि 1 महीने में सोना फिर 1300 डॉलर तक जाने की संभावना है। अगर सोने के भाव का 1292 डॉलर का लेवल पहुंच गया तो ये 1300 डॉलर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने सोने के लिए दूसरा लेवल 1315 डॉलर का दिया है।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के रिसर्च हेड रवि सिंह ने गोल्ड प्राइस टूडे से बातचीत में बताया कि 1 महीने में अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1300 डॉलर जाने का अनुमान है। उनके मुताबिक भारत में दिसंबर 2019 तक MCX पर सोना फिर से 33000 का लेवल छुएगा।

सिंह ने कहा की अभी ट्रेड वॉर वाला मुद्दा सुलझा नहीं है। इससे सोने में मजबूती के संकेत हैं। गोल्ड प्राइस के आउटलुक पर उन्होने कहा कि 2019 अंत तक 1350 डॉलर तक सोना जाने का अनुमान हैं। वहीं सोने का निचला स्तर 1250 डॉलर हो सकता है। सिंह ने MCX पर 1 महीने में सोने का 32500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

उनके मुताबिक अभी भारत के पास अच्छा फॉरेक्स रिजर्व है। जिसका असर रुपए पर पड़ रहा है। दूसरी तरफ भारत के व्यापार घाटा बढ़ने का असर भी सोने के भाव पर पड़ेगा।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1277.1 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी तरह चांदी का भाव 14.38 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी से संकेत लेकर भारत में सोने के भाव में गिरावट आई।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने व्हाट्सएप पर चाहते हैं तो हमें अपने नाम के साथ नंबर goldkabhav@gmail.com पर भेजे। आप अपने शहर के सोने के भाव की जानकारी देना चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर goldkabhav@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने की खरीद या बिक्री नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular