Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook 2019:आगे सोने में तेजी रहेगी या मंदी, जानिए एक्सपर्ट...

Gold Price Outlook 2019:आगे सोने में तेजी रहेगी या मंदी, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook 2019: आगे सोने के भाव में तेजी रहेगी या मंदी रहेगी इस पर गोल्ड प्राइस टूडे ने एक्सपर्ट की राय ली। सोने में लगातार तेजी का माहौल बन रहा है ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि आगे सोने और चांदी के भाव की चाल कैसी रहेगी।

MCX और हाजिर बाजार में सोने का भावतेज है। दूसरी तरफ अमेरिका में सोने का भाव 15 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1343.86 डॉलर तक चला गया था। ये अपने 10 महीने के उच्च स्तर 1346.7 के करीब पहुंच गया।

ट्रस्टलाइन में कमोडिटी के हेड राजीव कपूर के मुताबिक आगे MCX पर सोने का भाव 33,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है। वहीं कॉमेक्स पर सोने का भाव 1350 डॉलर तक जा सकता है। कपूर के मुताबिक साल अंत तक कॉमेक्स पर सोने का भाव 1400 डॉलर तक भी जा सकता है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन ने गोल्ड प्राइस टूडे को बताया कि सोने को अब हर गिरावट पर खरीदना चाहिए। MCX पर 32500 का लेवल खरीद के लिए अच्छा है। उन्होने सोने का लक्ष्य 33000 रुपए का दिया है। जैन के मुताबिक 32280 पर स्टॉप लॉस रखना चाहिए।

जैन ने कहा कि अगर कॉमेक्स पर सोने का भाव 1350 डॉलर तक गया तो इसके 1368 से 1374 डॉलर तक जाने की संभावना है। अंतराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने में तेजी का सीधा असर स्पॉट मार्केट पर पड़ेगा। इस कारण हाजिर बाजार में भी सोने का भाव तेजी होगा।

अमेरिका में ब्याज दरें घटने की संभावना से सोने में तेजी आ रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने एक बयान में ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए। इस कारण सोने में तेजी आ गई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक को जब ठीक लगेगा वो जवाब देगा।

इसके बाद सोने में तेजी आ गई। बैंक में कम ब्याज मिलेगा तो सोने की तरफ निवेशकों का आकर्षण बढ़ता है। लोग शेयर बाजार में निवेश नहीं कर सोने में निवेश करते हैं। इसके अलावा डॉलर में भी कमजोरी आती है। जिसका असर सोने के भाव पर पड़ता है।

अमेरिका में डॉलर इंडेक्स 8 हफ्ते के निचले स्तर पर है। वहां प्राइवेट कंपनियों ने मई में बहुत कम नए कर्मचारियों को नौकरी दी। इससे ट्रेड वार की आशंका को बल मिल रहा है।

इंटरनेशनल बैंक एबीएन एमरो के मुताबिक कमजोर डॉलर के कारण सोने का भाव अंतराष्ट्रीय स्तर पर 1400 डॉलर तक जा सकता है। बैंक में प्रीसियश मेटल स्ट्रैटेजी की कोऑर्डिनेटर जॉर्जेट बोईले के मुताबिक वो सोने पर पॉजिटिव हैं। उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि वो इस साल अंत तक सोने के 1400 डॉलर के अपने लक्ष्य पर कायम हैं। उनके मुताबिक सोने में तेजी कमजोर डॉलर के कारण आ रही है।

उनके मुताबिक अमेरिका की लंबे समय में साख घट रही है जिसकी सजा डॉलर को भी मिलेगी। दूसरी तरफ विश्व के सबसे बड़े गोल्ड आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड SPDR गोल्ड ट्रस्ट ने अपनी सोने की होल्डिंग 2.2 फीसदी बढ़ा ली। जुलाई 2016 के बाद प्रतिशत के हिसाब से ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

आगे सोने के भाव पर 2 बड़ी घटनाएं असर डालने वाली है। अगली जी 20 की बैठक 28 जून को हो रही है। इसमें अमेरिका और चीन के अलावा जापान पर भी सबकी नजरें रहेंगी। इसके बाद जुलाई में अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक है। इसमें बैंक की आगे की रणनीति पता चलेगी और रेट कट की खबर भी मिल सकती है।

दूसरी तरफ आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और चीन के टैरिफ से विश्व की इकोनॉमी 2020 तक 0.5 फीसदी गिर जाएगी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कई महीनों से सोने का भाव 1275 से 1300 डॉलर के बीच झूल रहा था। आर्थिक अनिश्चितता, राजनैतिक असर और टैरिफ वॉर के कारण इसमें तेजी आ गई।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर हमें व्हाट्सएप पर अपना और शहर का पर नाम लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने के भाव भी इस नंबर पर दे सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular