Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price MCX: सोने, चांदी के भाव में आज फिर तेजी के...

Gold Price MCX: सोने, चांदी के भाव में आज फिर तेजी के संकेत, जानिए 4 बड़े कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

Gold Price MCX: आज सोने के भाव में फिर से तेजी के संकेत मिल रहे हैं। सोने और चांदी के भाव में इंटरनेशनल लेवल पर सोमवार को मजबूती रही। अर्जेंटीना के करेंसी में अचानक गिरावट और हांगकांग में हो रहे प्रदर्शन हिंसक होने के बाद विश्व के शेयर बाजारों पर दबाव पड़ा। इस कारण से सोने में खरीदारी आई।

सोने का भाव 1500 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के ऊपर चला गया। सोने का भाव 1500 डॉलर के ऊपर चल बना हुआ है। वहीं घरेलू बाजार में रुपया कमजोर होने के कारण सोने के भाव को सपोर्ट मिल रहा है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी रिसर्च के प्रमुख मनोज कुमार जैन ने कहा कि आज 13 अगस्त मंगलवार को सोने, चांदी के भाव में तेजी रहेगी। उन्होंने कहा कि सोने को MCX पर (Gold Price MCX)38100 से 38000 रुपए के लेवल पर खरीदना चाहिए। इसके लिए स्टॉप लॉस 37800 रुपए का लगाना चाहिए। उनके मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव 38500 रुपए तक आ सकता है।

चांदी के भाव ने भी 17 डॉलर का लेवल तोड़ दिया। जैन के मुताबिक MCX पर चांदी का भाव (Silver Price MCX) 43600 रुपए के लेवल के पार पहुंच गया है। चांदी में भी सोने के जैसी तेजी रहेगी।

उन्होंने चांदी को 43400 से 43200 रुपए के लेवल पर खरीदने की सलाह दी। इसके लिए 42900 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। जैन ने आज चांदी के भाव के लिए 43800 से 44000 रुपए का लक्ष्य चांदी के लिए दिया है।

सोने का भाव दिवाली तक कितना होगा, यहां क्लिक कर जानिए

अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी रहेगी। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37900 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 38600 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 43300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 42900 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव 43800 रुपए का लेवल छू सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक अक्टूबर को सोने का वायदा 38200 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 38050 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38500 रुपए तक जा सकता है।

सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 कारण जानिए

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 43400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 43100 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 43850 रुपए तक जा सकता है।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38250 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 38160 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 38440 रुपए दिया है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 43400 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 43600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 44000 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

जानकारों के मुताबिक आज 13 अगस्त को इंटरनेशनल और MCX की चाल देखकर आज हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में तेजी की उम्मीद है। ज्वेलर कुमार जैन के मुताबिक सोने का भाव जल्द ही 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो सकता है।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

सोमवार को बकरीद होने के कारण MCX बंद था। इसलिए आज MCX पर सोने और चांदी के भाव का 2 दिन की तेजी का असर दिख सकता है। मंगलवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1518 डॉलर और चांदी का भाव 17.33 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 224 रुपए तेज होकर 37981 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 253 रुपए तेज होकर 43320 रुपए पर पहुंच गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular