Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price MCX: आज सोने के भाव में तेजी या मंदी रहेगी,...

Gold Price MCX: आज सोने के भाव में तेजी या मंदी रहेगी, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price MCX: सोना और चांदी दोनों ही धातुओं के भाव में बुधवार को तूफानी तेजी रही। सोने का भाव (Gold Price) इंटरनेशनल मार्केट में 1500 डॉलर के ऊपर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव (Silver Price) 17 डॉलर के ऊपर बंद हुआ।

चीन और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का असर भाव पर दिखा। अधिकतर विकसित देशों के 10 साल के बॉन्ड की यील्ड गिर गई। इस कारण से निवेशकों ने सोने में निवेश की तरफ रूख कर लिया।

दुनिया के सेंट्रल बैंक अपना नरम रूख रखे हुए हैं। वहीं ट्रेड वॉर ने विश्व में मंदी की आशंका बढ़ा दी है। इस कारण से सोने और चांदी के भाव तेज हो रहे हैं। ईरान का मसला भी भाव को हवा दे रहा है। रुपया भी कमजोर हो रहा है।

MCX पर सोने का भाव (Gold Price MCX) 38000 रुपए के ऊपर बंद हुआ। चांदी का रेट भी 43500 रुपए के ऊपर बंद हुआ। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने और चांदी में तेजी का दौर फिलहाल जारी रहेगा। अगर भाव गिरते हैं तो उन्होंने खरीदारी की सलाह दी है।

जैन ने कहा कि MCX पर सोने को 38000-37900 के लेवल पर खरीदना चाहिए। इसके लिए 37700 रुपए का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। आज ऊपर में सोना 38500 रुपए का लेवल छू सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

जैन ने चांदी को 43200-43000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 42700 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 43700 से 43900 रुपए का लेवल छू सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक रुपए की कमजोरी से सोने के भाव को सपोर्ट मिलेगा। उनके मुताबिक गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। अजय केडिया ने अक्टूबर को सोने का वायाद 38000 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 37700 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38650 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 43400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 42900 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 44250 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने और चांदी के भाव में कमजोरी रह सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38300 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 38500 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज गिरकर 37800 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 44000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 44500 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव 43200 रुपए का लेवल छू सकता है।

जानकारों के मुताबिक आज सोने के मुकाबले चांदी के भाव में ज्यादा तेजी आ सकती है। इंटरनेशनल और MCX की चाल देखकर आज हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में तेजी की उम्मीद है।

दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 38000 रुपए के करीब, यहां जानिए देश के बड़े शहरों का भाव

गुरूवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1498 डॉलर और चांदी का भाव 17.13 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। बुधवार रात को MCX पर सोने का भाव 722रुपए की तेजी के साथ 38219 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 1270 रुपए की की तेजी के साथ 43757 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular