Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Priceसोने का भाव आज 2019, MCX Gold: सोने, चांदी के रेट में...

सोने का भाव आज 2019, MCX Gold: सोने, चांदी के रेट में आज भी तेजी के संकेत, MCX पर 38450 रुपए का लक्ष्य

सोने का भाव आज 2019, एमसीएक्स सोना: सोने के भाव में सोमवार को 1 फीसदी की तेजी आई। आज 17 सितंबर 2019, मंगलवार को भी एक्सपर्ट सोने और चांदी के रेट में तेजी आने के ही संकेत दे रहे हैं। आगे जानिए आज सोने और चांदी के भाव में कितनी तेजी आ सकती है।

इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोमवार को सोने का भाव 1500 डॉलर प्रति औंस तक चला गया था। वहीं चांदी में 2 फीसदी की तेजी आई और भाव 17.8 डॉलर तक चला गया। MCX पर भी सोने का रेट ऊपर में 38215 रुपए तक और चांदी का रेट 47328 रुपए हो गया।

सऊदी अरब में तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमले के बाद सोने और चांदी में तेजी का दौर शुरू हो गया। डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी के कारण भी भाव में तेजी आई। रुपया 1 फीसदी गिर गया।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले आज बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। इस कारण से सोने, चांदी में मुनाफावसूली आ सकती है। अगर भाव गिरते हैं तो खरीदारी का मौका है। उन्होंने कहा कि जियो पॉलिटिकल टेंशन, रुपए में कमजोरी और फेड से रेट में कटौती के कारण भाव को सपोर्ट मिलेगा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

कमोडिटी एक्सपर्ट जैन के मुताबिक MCX पर सोना 38050-38000 रुपए पर खरीदना चाहिए। उन्होंने इसके लिए 37800 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी। जैन के मुताबिक आज सोना 38330-38450 रुपए का लेवल छू सकता है।

वहीं चांदी को MCX पर उन्होंने 46800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी। इसके लिए 46500 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। आज चांदी का भाव 47300-47500 रुपए तक ऊपर में जा सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 38150 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 38050 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 38350 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए दिसंबर वायदा 47200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47000 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 47550 रुपए प्रति किलो हो सकता है। हाजिर बाजार में भी सोने, चांदी के रेट में तेजी आई। यहां जानिए 22 कैरेट गोल्ड का रेट।

22 कैरेट सोने और चांदी का भाव यहां क्लिक कर जानिए

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX अक्टूबर सोने का वायदा 38000 रुपए पर खरीदने की सलाह द है। इसके लिए उन्होंने 37880 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38350 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का वायदा 47000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 46750 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 47500 रुपए तक जा सकता है।

इस पूरे हफ्ते सोने, चांदी के भाव का क्या हाल रहेगा, यहां क्लिक कर जानिए

मंगलवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1499 डॉलर और चांदी का भाव 17.86 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। सोमवार को MCX पर सोने का भाव 655 रुपए तेज होकर 38179 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1465 रुपए तेज होकर 47226 रुपए पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular