Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price MCX: आज सोने का भाव MCX पर कैसा रहेगा, ये...

Gold Price MCX: आज सोने का भाव MCX पर कैसा रहेगा, ये है दिग्गज एक्सपर्ट की राय

Gold Price MCX: सोने और चांदी के भाव में कल मुनाफावसूली के चलते थोड़ी गिरावट आई। MCX और इंटरनेशनल लेवल पर सोने का भाव (Gold Price) गिर गया। दूसरी तरफ मजबूत रुपए के कारण भी सोने का भाव कम हुआ।

सूत्रों से खबर आई कि सरकार FPI पर से सरचार्ज हटा सकती है। इसके अलावा लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स हटाने की खबर भी आई। इस कारण शेयर बाजारों में तेजी आ गई। रुपया 1 फीसदी मजबूत हो गया। चीन ने PBOC ने अपनी करेंसी युआन को 7.0136 के मिड प्वाइंट पर डॉलर के मुकाबले सेट किया है। आज इसका असर भी देखने को मिलेगा।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन ने कहा कि आगे लंबा वीकेंड होने के कारण आज सोने और चांदी के भाव (Silver Price) में उतार चढ़ाव रहेगा। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव को नीचे में 1492 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं चांदी के भाव को 16.80 डॉलर पर सपोर्ट है।

मनोज जैन ने कहा कि अगर MCX पर सोने के भाव (Gold Price MCX) ने आज 37500 रुपए का लेवल होल्ड कर लिया तो ये 38000 रुपए का लेवल तोड़ देगा। ऐसे में खरीदारी की सलाह है। अगर चांदी ने 42500 रुपए का लेवल होल्ड किया तो ये 43200 रुपए का लेवल छू सकती है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने चांदी के भाव में कमजोरी देखने को मिल सकती है। उनके मुताबिक गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। अजय केडिया ने अक्टूबर को सोने का वायदा 37600 रुपए पर खरीदना चाहिए।

इसके लिए उन्होंने 37400 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 38000 रुपए तक जा सकता है।

दिल्ली में सोने के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ये है बड़े शहरों के सराफा में भाव

केडिया ने चांदी का सितंबर वायदा 42600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 42300 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 43000 रुपए तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी रहेगी। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37400 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 38200 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 42800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 42400 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव 43600 रुपए का लेवल छू सकता है।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज सोने, चांदी का भाव तेज रहेगा। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 37720 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 38000 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 42900 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 43150 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 43500 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

जानकारों के मुताबिक आज हाजिर बाजार में भाव में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। 2 दिन से लगातार हाजिर में भाव तेज हो रहा है।

शुक्रवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1503 डॉलर और चांदी का भाव 17 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। गुरूवार रात को MCX पर सोने का भाव 418 रुपए की गिरावट के साथ 37800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 669 रुपए की की गिरावट के साथ 43110 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular