Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price MCX: क्या आज भी सोने के भाव में तूफानी तेजी...

Gold Price MCX: क्या आज भी सोने के भाव में तूफानी तेजी रहेगी, ये है एक्सपर्ट की राय

Gold Price MCX: सोने और चांदी के भाव (Silver Price) में लगातार तेजी का माहौल है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता व्यापार तनाव तेजी को बल दे रहा है। इस कारण से दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट आ रही है। जिसका फायदा सोने के भाव (Gold Price) को मिल रहा है।

जब भी विश्व में अनिश्चितता का माहौल बनता है लोग सबसे सुरक्षित निवेश की तरफ भागते हैं। अनिश्चितता में सोना ही सबसे बड़ी पूंजी होता है। इसलिए ऐसे माहौल में सभी सोने की तरफ भाग रहे हैं। जानकारों के मुताबिक आज बुधवार 7 अगस्त को MCX पर सोने के भाव (Gold Price MCX) और चांदी के भाव में तेजी के संकेत हैं।

अधिकतर विकसित देशों क बॉन्ड यील्ड में गिरावट देखी जा रही है। इस कारण से निवेशक सोने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। कनाडा में तो बॉन्ड यील्ड 10 फीसदी गिर गई। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने का भाव 1500 डॉलर का स्तर जल्द छू सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

जैन ने कहा कि MCX पर सोने को 37400-37300 के लेवल पर खरीदना चाहिए। इसके लिए 37200 रुपए के नीचे का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। आज MCX पर सोने का भाव (Gold Price MCX) 37700 रुपए का लेवल छू सकता है।

जैन ने चांदी को 42300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 42100 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 42700 रुपए का लेवल छू सकता है।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक येन के मुकाबले डॉलर की कीमत गिर गई। आज जापान का बाजार कमजोरी के साथ खुला है। आज बाजार को चीन की तरफ से यूआन पर रूख का इंतजार है।

अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी रहेगी। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 37050 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 37900 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 42300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 41900 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव 43200 रुपए का लेवल छू सकता है। जानकारों के मुताबिक MCX और इंटरनेशनल मार्केट को देखते हुए आज हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में तेजी के संकेत हैं।

लखनऊ में सोने का भाव 38000 रुपए हुआ, यहां जानिए बड़े शहरों का रेट

बुधवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1484 डॉलर और चांदी का भाव 16.72 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। मंगलवार रात को MCX पर सोने का भाव 155 रुपए की तेजी के साथ 37500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 27 रुपए की गिरावट के साथ 42456 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular