Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Priceगोल्ड प्राइस, Gold Price Today: MCX पर सोने में रिकॉर्ड तेजी, जानिए...

गोल्ड प्राइस, Gold Price Today: MCX पर सोने में रिकॉर्ड तेजी, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold MCX, Gold News, सोने का भाव आज: इंटरनेशनल मार्केट में सोने में भारी तेजी जारी है। इसका सीधा असर भारत के एमसीएक्स पर दिख रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1637 डालर चल रहा है। भाव 7 साल की नई ऊंचाई पर है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सोने में तेजी देखी जा रही है।

गुरुवार को बाजार बंद होने तक एमसीएक्स में सोना 42 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के रिकार्ड भाव के आंकड़े पर पहुंच गया था। वहीं चांदी ने भी 48 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के लेबल को पार कर दिया। आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि होने के कारण शाम के सेशन में ट्रेडिंग शुरू हुई। इसके बाद सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

अंतराष्ट्रीय कीमतों के कारण ही भारतीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अमेरिका में गैर कृषि रोजगार क्षेत्र में हुए निराशाजनक बदलाव के कारण भी सोना-चांदी की कीमतें तेजी की ओर हैं।

शुक्रवार शाम को भी MCX पर सोने के भाव में 681 रुपए की तेजी है। सोने का भाव सारे रिकॉर्ड तोड़कर 42720 रुपए पर पहुंच गया। चांदी के भाव में भी 500 रुपए से ज्यादा की तेजी है। चांदी का भाव 48422 रुपए प्रति किलो हो गया। जानकारों के मुताबिक सोने के हाजिर भाव में भी तेजी की उम्मीद है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें 1622 डॉलर प्रति औंस या इससे ऊपर रहीं तो यह 1634 से 1642 डॉलर प्रति औंस के नए आंकड़ो को छू सकती हैं। वहीं अगर चांदी की कीमत 18.24 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रहती है, तो यह 18.44 से 18.60 डॉलर प्रति औंस के नए रिकार्ड भाव पर पहुंच सकती है।

एमसीएक्स में सोने के भाव पहली बार 42 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 48 हजार रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर चुकी हैं।

मुंबई में महाशिवरात्रि के दिन सोने का भाव 42550 रुपए और चांदी का भाव 48450 रुपए रहा। इसमें जीएसटी अलग से जुड़ेगा। इसी तरह लखनऊ में 24 कैरेट सोने के भाव में आज 400 रुपए की तेजी रही। लखनऊ में सोने का भाव 43800 रुपए हो गया। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 43000 रुपए हो गया। चांदी का भाव 50400 रुपए प्रति किलो रहा।

जैन के मुताबिक चांदी का वायदा एमसीएक्स पर 47700 रुपए पर खरीदना चाहिए। इसके लिए 47330 रुपए का स्टॉपलॉस और 48200 रुपए से 48500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 42,000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके 41,800 रुपए का स्टॉपलॉस और 42,500 का लक्ष्य दिया है। वहीं चांदी का मार्च वायदा 47,800 रुपए खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47,400 रुपए का स्टॉपलॉस और लक्ष्य 48,400 रुपए दिया है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular