Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold, Silver: आज फिर सोने और चांदी के भाव में तेजी के...

Gold, Silver: आज फिर सोने और चांदी के भाव में तेजी के संकेत, ये है कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

Gold MCX: सोने और चांदी के भाव में तूफानी तेजी जारी है। MCX पर सोमवार रात को सोने का भाव (Gold Price) 37000 के लेवल को पार कर गया। चांदी का भाव (Silver Price) भी 42 हजार के ऊपर चली गई।

सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में 2 फीसदी की तेजी आई। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार के कारण पूरे विश्व के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई।

डाओ जोंस 800 प्वाइंट से ज्यादा गिर गया। अधिकतर देशों में 10 साल के बॉन्ड की यील्ड पर दबाव है। इस कारण निवेशक सोने की तरफ भाग रहे हैं। सोने का भाव 1470 डॉलर का लेवल क्रॉस कर गया। अमेरिका और चीन का ट्रेड वार सुलझता नजर नहीं आ रहा है।

दूसरी तरफ ईरान का मामला भी उलझ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है इस कारण भी भारत में सोने में तेजी देखी जा रही है। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1500 डॉलर तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोने के भाव में अभी भी तेजी रहेगी।

जैन ने कहा कि MCX पर सोने को 37200 के लेवल पर खरीदना चाहिए। इसके लिए 37000 रुपए के नीचे का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। आज ऊपर में सोना 37600-37700 रुपए का लेवल छू सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

चांदी का भाव भी तेज रहा और ये 42000 के पार चला गया। जैन ने चांदी को 42300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 40900 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 43000 छू सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी रहेगी। गुप्ता ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 36900 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 37600 रुपए तक आ सकता है।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

अनुज गुप्ता ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा आज 42900 रुपए तक जा सकता है। उन्होंने 42100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 41800 रुपए पर स्टॉप लॉस जरूर लगाएं। इंटरनेशनल मार्केट और MCX के संकेत से हाजिर बाजार में भी सोने का भाव तेज रहने की उम्मीद है।

लखनऊ में सोना 38000 के करीब, ये है बड़े शहरों के सराफा का भाव

मंगलवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1461 डॉलर और चांदी का भाव 16.36 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। सोमवार रात को MCX पर सोने का भाव 944 रुपए की तेजी के साथ 36521 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 1168 रुपए की तेजी के साथ 42532 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular