Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price24 Carat Gold Rate: दिल्ली, लखनऊ, इंदौर में सोने, चांदी का भाव...

24 Carat Gold Rate: दिल्ली, लखनऊ, इंदौर में सोने, चांदी का भाव बढ़ा, जानिए बड़े शहरों का रेट

Gold News, Gold Price, सोना भाव आज का 2020: आज सोने, चांदी के भाव में बड़ी तेजी आ गई। दरअसल दिन में भारत में कोरोना वायरस के 2 पॉजिटिव मरीज मिलने की खबर का असर शेयर और बुलियन मार्केट पर पड़ा।

दूसरी तरफ अमेरिका में अब ब्याज दरें घटने की संभावना बढ़ गई है। 2 मार्च, 2020 सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 560 रुपए की तेजी के साथ 43,430 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

दिल्ली के सराफा बाजार में सोमवार को 1 किलो चांदी का भाव भी 900 रुपए के उछाल के बाद 46,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया।

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 42326 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट का 42157 रुपए और 18 कैरेट 38771 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 1 किलो चांदी 45080 रुपए में बिकी।

इंदौर में सोने का भाव 340 रुपए प्रति 10 ग्राम तेज हो गया। वहीं चांदी का भाव 700 रुपए तेज हुआ। इंदौर में सोने का रेट 42350 और चांदी का 46100 रुपए प्रति किलो रहा। इसमें जीएसटी अलग से जुड़ेगा।

देश के अन्य शहरों में सोने, चांदी का भाव
शहर सोना चांदी
सीतामढ़ी 42600 (G) 46300 (S)
गोरखपुर 42700 (99G) 46200 (S)
देहरादून 43500 (99G) 48500 (S)
रोहतक 42500 (G)
रतलाम 41100(G)
भिलाई 42000 (G) 47000 (S)
मंदसौर 42300 (G) 45900 (S)
कासगंज 42400 (G) 46700 (S)
खगड़िया 42600 (G) 46600 (S)
कानपुर 43390 (G) 46200 (RTGS)

लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 100 रुपए तेज होकर 43700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 22 कैरेट का भाव 42900 और चांदी का भाव 47800 रुपए प्रति किलो रहा।

शाम को इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1593 डॉलर और चांदी का भाव 16.73 डॉलर पर ट्रेड हो रहा था। वहीं MCX पर सोने का वायदा 558 रुपए तेज होकर 41955 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। चांदी का वायदा भाव 660 रुपए तेज होकर 44600 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular