Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price: सोना, चांदी सस्ते हुए, जानिए सर्राफा में भाव

Gold Price: सोना, चांदी सस्ते हुए, जानिए सर्राफा में भाव

Gold Rate: सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। दोनों ही मंगलवार को सस्ते हो गए। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 660 रुपए गिरकर 38,010 रुपए पर पहुंच गया।

वहीं सोने के भाव में 235 रुपए की गिरावट आई और इसका भाव 32,980 रुपए हो गया। सोमवार को सोने के भाव में 425 रुपए की तेजी आई थी।

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को मांग घटने से सोने का भाव 15 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हुए। चांदी के भाव में 225 रुपए प्रति किलोग्राम (सोमवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान सोना ऊंचे में 32,950 और नीचे में 32,825 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बिक गया। चांदी ऊंचे में 38,800 एवं नीचे में 38,575 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। अंत में सोना 32,860 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी

मुंबई में सोने का भाव मंगलवार को 31,897 रुपए रहा। वहीं 1 किलो चांदी 37,750 रुपए की बिकी। चेन्नई में सोने का भाव 30,560 रुपए रहा। दूसरी तरफ चांदी का भाव 41,000 रुपए रहा।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के सिक्कों का भाव 1000 रुपए प्रति सैंकड़ा तक घट गया। सिक्का लिवाल भाव 79,000 रुपए और बिकवाल भाव 80 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा रहा।

दिल्ली में 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 235 रुपए घटकर 32,810 रुपए हो गया। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 77 रुपए गिरकर 37830 रुपए हो गया। वहीं 8 ग्राम वाली सोने के गिन्नी का भाव 26,400 रुपए रहा।

मुंबई के ज्वेलर कुमार जैन के मुताबिक रायपुर में कैश में सोना 32920 रुपए और चांदी 38950 रुपए के भाव से बिकी। कोयंबटूर में भाव 33090 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

इसी तरह पटना में सोने का भाव 33100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 38950 रुपए रहा। कोटा में सोना 33000 रुपए और चांदी 38,700 रुपए प्रति किलो बिकी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular