Gold Silver Price Today, Gold Price today, आज घरेलू वायदा बाजार MCX में सोना और चांदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने का भाव 1,57,953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया, जबकि चांदी 2,59,175 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है। वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की गतिविधियों के बीच कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
वहीं, COMEX में सोना और चांदी में मजबूती देखी जा रही है। सोने का भाव 50.70 डॉलर यानी 1.01% की बढ़त के साथ 5,081.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 1.766 डॉलर यानी 2.20% की तेजी के साथ 82.15 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रही है। वैश्विक संकेतों के बीच कीमती धातुओं में खरीदारी का रुझान नजर आ रहा है।
Silver Institute की चांदी पर रिपोर्ट
सिल्वर इंस्टीट्यूट के अनुसार, चांदी का बाजार इस समय “सप्लाई की कमी” के दौर से गुजर रहा है। हालांकि ऊंची कीमतों के कारण गहनों की मांग कम हुई है, लेकिन निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और AI तकनीकों में चांदी के उपयोग से इसकी कीमतें 2026 में भी ऊंची बनी रहने की संभावना है। बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है, लेकिन बुनियादी तौर पर बाजार मजबूत बना हुआ है।
आज के बड़े इवेंट्स
अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए अमेरिका से आने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व की टिप्पणी अहम रहेंगे। शाम 7:00 बजे जनवरी माह के नॉन-फार्म पेरोल्स और बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी होंगे, जो डॉलर और कीमती धातुओं की दिशा तय कर सकते हैं। इसके बाद रात 8:45 बजे फेड की बोमन का भाषण बाजार को अतिरिक्त संकेत दे सकता है।
07:00 PM | U.S. – Non-Farm Payrolls (January)
07:00 PM | U.S. – Unemployment Rate (January)
08:45 PM | U.S. – Fed Bowman Speech
सोने, चांदी पर मनोज कुमार जैन की राय
सोना और चांदी में कीमतों में बहुत तेज़ उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और अमेरिकी रोजगार डेटा और उपभोक्ता महंगाई डेटा से पहले मुनाफावसूली हो रही है। निवेशक दोनों कीमती धातुओं में ऊँचे स्तरों पर सतर्क नजर आ रहे हैं। हालांकि, मंगलवार को जारी अमेरिकी रिटेल सेल्स और कोर रिटेल सेल्स डेटा उम्मीद से कमजोर रहे, जिससे दोनों धातुओं को नीचले स्तरों पर समर्थन मिला। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और फेड द्वारा ब्याज दर कटौती की उम्मीदें भी सोना और चांदी की कीमतों को सहारा दे रही हैं।
कीमती धातुओं में तेज़ उतार-चढ़ाव जारी
चीन सरकार और जापान के बैंक द्वारा अमेरिकी ट्रेज़री की बिक्री डॉलर इंडेक्स को नीचे धकेल सकती है और मध्यम से लंबे समय में सोना और चांदी की कीमतों को सहारा दे सकती है। वर्तमान में दोनों कीमती धातुओं में बहुत तेज़ उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन चांदी के भाव इस सप्ताह $65 प्रति ट्रॉय औंस और सोने के भाव $4,680 प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर पर टिके रह सकते हैं। डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका में आंशिक शटडाउन और भू-राजनीतिक तनाव के बीच इस सप्ताह सोना और चांदी की कीमतें अस्थिर बनी रह सकती हैं।
मनोज कुमार जैन, डायरेक्टर, पृथ्वी फिनमार्ट के अनुसार, साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर सोना 4,680 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को होल्ड कर सकता है, जबकि चांदी 65 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास समर्थन बनाए रख सकती है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook )
गोल्ड (कॉमेक्स) Comex Silver
सपोर्ट: 5,000 – 4,970 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 5,080 – 5,122 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Comex Silver
सपोर्ट: 78.00 – 74.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 84.40 – 88.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: Rs 1,55,500 – Rs 1,54,000
रेजिस्टेंस: Rs 1,57,700 – Rs 1,59,000
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: Rs 2,48,800 – Rs 2,44,000
रेजिस्टेंस: Rs 2,55,500 – Rs 2,60,000
केडिया कमोडिटी का टेक्निकल व्यू
MCX गोल्ड (MCX Gold Price Outlook)
तत्काल सपोर्ट: Rs 1,55,570
अगला सपोर्ट: Rs 1,54,335
रेजिस्टेंस: Rs 1,58,470
ब्रेकआउट पर लक्ष्य: Rs 1,60,135
MCX सिल्वर (MCX Silver Price Outlook)
तत्काल सपोर्ट: Rs 2,47,175
अगला सपोर्ट: Rs 2,41,810
रेजिस्टेंस: Rs 2,60,830
ब्रेकआउट पर लक्ष्य: Rs 2,69,12
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (177K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price



