Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Import India: सोने के आयात में भारी बढ़ोतरी, आगे और बढ़ने...

Gold Import India: सोने के आयात में भारी बढ़ोतरी, आगे और बढ़ने की संभावना

Gold Import India: सोने के आयात में अप्रैल 2019 में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल 2019 में सोने का इंपोर्ट 54 फीसदी बढ़ गया। अप्रैल में सोने का कुल आयात (Import)27300 करोड़ का हुआ है। अगर हम इसकी अप्रैल 2018 से तुलना करें तो तब 17800 करोड़ रुपए का सोना भारत आया था।

इस कारण भारत का व्यापार घाटा 5 महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। देश का व्यापार घाटा अप्रैल में 15.33 अरब डॉलर हो गया। करेंट अकाउंट डेफिसिट जीडीपी का 2.5 फीसदी हो गया।

फरवरी में हालांकि सोने का आयात (Gold Import) घटा था। लेकिन मार्च में इसमें 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्च में 22500 करोड़ रुपए का आयात हुआ था। पूरे विश्व में भारत ही सबसे ज्यादा सोना आयात करता है। भारत एक साल में 800 से 900 टन सोने का आयात करता है।

इंडिया निवेश के कमोडिटी रिसर्च के हेड मनोज जैन ने गोल्ड प्राइस टूडे को बताया कि सोने का इंपोर्ट आगे और बढ़ने की उम्मीद है। उनके मुताबिक सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने की फिलहाल उम्मीद नहीं है। इसका सीधा असर देश के ज्वेलरी कारोबार पर भी पड़ता है। जैन के मुताबिक भारत में सोने की घरेलू बाजार में मांग है।

भारत में वित्तवर्ष 2018-19 में सोने का आयात (Gold Import) 3 फीसदी घटकर 32.8 अरब डॉलर रहा था। भारत में केंद्रीय बैंक के पास 608.8 टन सोने का भंडार है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के़ मुताबिक देश में लोगों के पास करीब 24 से 25 हजार टन सोना है।

सरकार आम लोगों के पास पड़े सोने को निकालने के लिए गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लाई लेकिन ये सफल नहीं हो पाई। भारत में सोने पर 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने 2019 में भारत में सोने की 750 से 850 टन मांग होने का अनुमान लगाया है। भारत में 2016 में 666 टन सोना आयात हुआ था। वहीं 2018 में 760 टन सोना विदेशों से भारत में आया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular