Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Import 2021 India: 2021 में भारतीयों ने 4.12 लाख करोड़ रुपए...

Gold Import 2021 India: 2021 में भारतीयों ने 4.12 लाख करोड़ रुपए का सोना इंपोर्ट किया

Gold Import India 2021, सोना आयात 2021: भारतीयों का कीमती धातु सोने से प्रेम छिपा हुआ नहीं है। हर साल टनों सोना भारत विदेश से खरीदता है। 2021 में भी विदेश से सोने की खरीद का रिकॉर्ड टूटा। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 2021 में भारत वालों ने 4.12 लाख करोड़ रुपए (55.7 अरब डॉलर) का सोना विदेश से आयात (Gold Import) किया। तस्करी का सोना तो अलग ही है। भारत में हर साल करोड़ों रुपए का सोना तस्करी के जरिए भी लाया जाता है।

2021 में सोने के भाव (Gold Price) में ज्यादा तेजी नहीं आई। पूरे साल के दौरान भाव में 5 फीसदी तक की गिरावट रही। कोरोना के कारण कई लोगों की शादियां रुकी हुई थी। इन लोगों ने खरीदारी नहीं की थी। भाव कम होने और शादियों की मांग के कारण लोगों ने 2021 में जमकर सोना खरीदा।

पिछले 10 सालों में सोने का ये रिकॉर्ड आयात (Gold Import) है। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक भारतीयों ने 2021 में विदेश से 1050 टन सोने का इंपोर्ट किया। ये पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है। 2020 में भारत ने 430 टन सोना इंपोर्ट किया था। जिसकी कीमत 1.6 लाख करोड़ रुपए थी। इससे पहले 2011 में भारत ने 3.9 लाख करोड़ रुपए का सोना आयात किया था। विदेश से इतने सोने के आयात से डॉलर के मुकाबले रुपए पर दबाव आ गया।

आप हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ सकते हैं

सोने के भाव ने अगस्त 2022 में 56191 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर छुआ था लेकिन मार्च 2021 में भाव गिरकर 43320 रुपए तक पहुंच गया। इस दौरान एक महीने में 177 टन सोना इंपोर्ट हुआ।

भारत में बड़े पैमाने पर तस्करी के जरिए भी सोना लाया जाता है जिसका कोई हिसाब नहीं है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया था कि पिछले 3 साल में डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलीजेंस (DRI) ने कुल 7288 किलो सोना जब्त किया। उनके मुताबिक कितने सोने की तस्करी हुई ये बताना मुश्किल है क्योंकि लोग गुप्त तरीके से सोना लाते हैं।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

उन्होंने बताया कि 2021-20 में तस्करों से 3626.85 किलो सोना जब्त किया गया। वहीं 2020-21 में 1944.3 किलो सोना और 2021-22 में अब तक 1717.39 किलो सोना जब्त किया जा चुका है।

भारत में सोने का अधिकतर उपयोग ज्वेलरी बनाने में होता।

जानकारों के मुताबिक 2022 में भी सोने के भाव में ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिलेगी। दुनिया के अधिकतर देशों में ब्याज दरें बढ़ने का सिलसिला शुरू होने वाला है। इसका सीधा असर सोने के भाव पर पड़ता है। अगर भाव कम रहा तो 2022 में भी सोने के इंपोर्ट (Gold Import 2022) में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। (रुपए में गणना के दौरान 1 डॉलर की कीमत 74 रुपए)

नोट: आप अगर रोजाना ये सोने, चांदी की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम लिखकर हमें व्हाट्सएप करें। आप अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular