Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 19 मई, मंगलवार को कीमती धातुओं की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,59,551 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 150 रूपए यानी (0.09%) की तेजी देखी गई। वहीँ चांदी MCX में गिरावट देखी गई, जो 2,75,500 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,151 रूपए यानी (0.42%) की गिरावट को दर्शाता है।
आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 4.90 डॉलर यानी करीब 0.11% की गिरावट के साथ 4553.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.504 डॉलर (0.65%) गिरकर 76.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
मंगलवार, 19 मई 2026
- व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की बीजिंग में बैठक (19-20 मई)
- 05:20 AM | जापान – GDP Growth Rate QoQ Preliminary Q1
- 05:45 PM | अमेरिका – ADP Employment Change Weekly
- 06:30 PM | अमेरिका – Fed Governor Christopher Waller Speech
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
सोने और चांदी की कीमतों में बेहद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के दौरान दिन के निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान पर हमले टालने की घोषणा के बाद दोनों कीमती धातुओं में दोबारा तेजी का माहौल बना। फिलहाल बाजार का ट्रेंड काफी अस्थिर बना हुआ है।
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.09% गिरकर 4,558.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.13% की मामूली गिरावट के साथ 77.444 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार में रुपये की कमजोरी के कारण सोना और चांदी मजबूती के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.54% बढ़कर 1,59,401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 1.75% की तेजी के साथ 2,76,651 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड में नरमी आने से सोने और चांदी की कीमतों में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि खाड़ी देशों के अनुरोध पर अमेरिका ने ईरान पर संभावित हमले फिलहाल टाल दिए हैं। इसके अलावा अमेरिका द्वारा रूसी तेल प्रतिबंधों में राहत के संकेत भी दिए गए हैं, जिससे कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल सकता है।
अगर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता सफल रहती है और कोई बड़ा समझौता होता है, तो यह बुलियन बाजार के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत माना जाएगा।
फिलहाल सोना और चांदी दोनों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। महंगाई बढ़ने की चिंता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका के कारण सोना और चांदी की तेजी सीमित रह सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह सिल्वर के लिए 64.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और गोल्ड के लिए 4,343.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।
डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के चलते इस सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
हमारी सलाह है कि सिल्वर में गिरावट आने पर 2,71,000–2,67,000 रुपए के आसपास खरीदारी करें। 2,63,000 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस रखें, जबकि लक्ष्य 2,81,000–2,85,000 रुपए का रखा जा सकता है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,515 डॉलर – 4,470 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,600 डॉलर – 4,640 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 75.50 डॉलर – 72.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 80.00 डॉलर – 82.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,58,200 रुपए – 1,57,400 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,60,300 रुपए – 1,61,100 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,71,400 रुपए – 2,66,600 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,80,500 रुपए – 2,86,000 रुपए
सोने-चांदी का भाव, FAQ’s
1. आज सोने में हल्की तेजी और चांदी में गिरावट की मुख्य वजह क्या रही?
आज सोने की कीमतों को रुपये की कमजोरी और सुरक्षित निवेश की मांग से सपोर्ट मिला, जबकि चांदी में मुनाफावसूली और औद्योगिक मांग को लेकर चिंता के कारण गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजार में जारी अस्थिरता भी दोनों धातुओं की चाल को प्रभावित कर रही है।
2. क्या डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड का असर बुलियन मार्केट पर पड़ रहा है?
हाँ, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ता है। डॉलर मजबूत होने पर कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ता है, जबकि डॉलर कमजोर होने पर सोने-चांदी को सपोर्ट मिलता है।
3. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से बुलियन बाजार को क्या उम्मीद है?
अगर अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक समझौता होता है, तो वैश्विक तनाव कम हो सकता है। इससे सुरक्षित निवेश की मांग घट सकती है, लेकिन बाजार की अनिश्चितता कम होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और कीमतों में नई दिशा देखने को मिल सकती है।
4. क्या भारत सरकार की आयात नीतियों का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है?
हाँ, सरकार द्वारा सोने और चांदी के आयात नियमों में बदलाव तथा प्रतिबंध लगाने से घरेलू बाजार में सप्लाई और प्रीमियम प्रभावित होते हैं। इसका असर सीधे MCX और सर्राफा बाजार की कीमतों पर देखने को मिलता है।
5. इस सप्ताह निवेशकों को किन प्रमुख फैक्टर्स पर नजर रखनी चाहिए?
निवेशकों को अमेरिकी फेड की ब्याज दर नीति, डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतें, अमेरिका-ईरान वार्ता, रूस-यूक्रेन तनाव और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखनी चाहिए। ये सभी फैक्टर्स इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव ला सकते हैं।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (188K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



