Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Custom Duty Calculation 2021: सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी घटने से आपको...

Gold Custom Duty Calculation 2021: सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी घटने से आपको होगा इतना फायदा

Gold Custom Duty Calculation 2021, सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी: बजट 2021 में सोने, चांदी पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी घटाने की खबर से सराफा में खुशी की लहर दौड़ गई थी। अब कस्टम ड्यूटी की गणना से सामने आया है कि सोने, चांदी पर ड्यूटी में कटौती का सिर्फ 2.19 फीसदी ही लाभ मिलेगा। सारे टैक्स और सेस जोड़ने के बाद सोने, चांदी पर कितनी ड्यूटी और टैक्स लगेगा। साथ ही जानिए बजट से पहले और बाद में लगने वाले टैक्स की पूरी तुलना।

बजट में सोना, चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम जैसी कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। सोना, चांदी पर ड्यूटी में 5 फीसदी की कटौती की गई है पर इसके साथ ही 2.5 फीसदी का एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस भी लगाया है। इसके अलावा 0.75 फीसदी का सोशल वेलफेयर सरचार्ज भी लगेगा।

मतलब अब टैक्स में कटौती का सिर्फ 2.13 फीसदी ही लाभ बचा। साथ ही 3 फीसदी का जीएसटी तो लगेगा ही। मतलब अब आपको अब 100 रुपए पर कुल मिलाकर 14.07 फीसदी टैक्स देना होगा। कैसे यहां समझें। इसका पूरा गणित GJEPC (Gem Jewellery Export Promotion Council (GJEPC) ने समझाया है।

Gold Custom Duty 2021

अब हम आपको आसान भाषा में इसको समझाएंगे। मान लीजिए आपने 1 लाख रुपए का सोना इंपोर्ट किया। अब इस गणना के हिसाब से आपको कितना टैक्स देना होगा हम आपको समझाएंगे। 1 लाख रुपए पर पुराने टैक्स के हिसाब से आपको 116266.4 रुपए देना होगा। वहीं बजट के में टैक्स कटौती के बाद आपको 114072 रुपए देने होंगे। यहां समझें टैक्स का पूरा गणित।

gold Custom duty calculation 2021

मतलब 1 लाख रुपए के सोने पर ड्यूटी में कटौती पर आपको सिर्फ 2193.9 रुपए का लाभ मिलेगा। अगर 10 ग्राम सोने की कीमत 50000 रुपए माने तो आपको 1,096.95 रुपए का लाभ मिलेगा। Gold Price Today ने आपको ये बजट के दिन ही बता दिया था कि ड्यूटी घटने पर 10 ग्राम सोना करीब 1100 रुपए सस्ता होगा।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

अगर कोई 5 लाख रुपए का सोना खरीदेगा तो उसे अब 10,969.5 का फायदा मिलेगा। सोने के भाव पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आ रहे उतार-चढ़ाव का असर होता है। खासकर अमेरिका से ही सोने के भाव तय होते हैं।

सस्ता होगा सोना, चांदी, प्लेटिनम और पैलेडियम

डिस्क्लेमर: ये लेख एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की और आपको होने वाले किसी नुकसान की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular