Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold | Bullion Hallmarking | BIS: गहनों के बाद अब गोल्ड बुलियन...

Gold | Bullion Hallmarking | BIS: गहनों के बाद अब गोल्ड बुलियन की अनिवार्य हॉलमार्किंग की तैयारी, BIS ने कही ये बड़ी बात

Gold | Bullion Hallmarking | BIS : ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) अब Gold बुलियन की अनिवार्य हॉलमार्किंग (Bullion Hallmarking) की तैयारी कर रहा है। सोने के गहनों पर 6 अंको की HUID पहले से ही लागू है। 1 अप्रैल से सिर्फ 6 अंको वाली सोने की ज्वेलरी ही बाजार में बिक सकेगी। अब BIS गोल्ड बुलियन की हॉलमार्किंग को भी अनिवार्य करने की योजना बना रहा है। इसके लिए ड्राफ्ट गाइडलाइंस पहले ही तैयार हो चुकी है। इस पर पिछले महीने एक एडवाइजरी ग्रुप भी बनाया जा चुका है।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड के डायरेक्टर जनरल प्रमोद कुमार तिवारी ने एक प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा कि ‘स्टेकहोल्डर्स की मांग थी कि सोने के गहनों की क्वालिटी बुलियन के हॉलमार्क होने के बाद ही सुनिश्चित की जा सकती है। हमने इस बारे में ड्राफ्ट गाइडलाइंस तैयार कर ली है। साथ ही कंसलटेशन की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।’

गोल्ड बुलियन हॉलमार्किंग (Bullion Hallmarking) पर बात करते हुए तिवारी ने कहा कि बुलियन सोने के गहनों को बनाने के लिए कच्चा माल है और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी बनने के कारण इसकी शुद्धता सबसे महत्वपूर्ण है।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

उन्होंने कहा कि इसके लिए BIS ने एक एडवाइजरी ग्रुप भी बनाया है। इस ग्रुप में ज्वेलरी इंडस्ट्री, इंपोर्टर्स, रिफाइनर्स और एसेइंग सेंटर समेत अन्य लोग शामिल हैं। ये ग्रुप ड्राफ्ट गाइडलाइंस पर विचार मंथन करेगा इसके बाद इसमें बदलावों पर सुझाव देगा। इसके बाद इस गाइडलाइंस पर आम जनता की राय भी ली जाएगी। इसके बाद ही बुलियन की अनिवार्य हॉलमार्किंग की गाइडलाइंस जारी की जाएगी।

BIS के DG प्रमोद तिवारी ने कहा कि हॉलमार्क गोल्ड बुलियन से गोल्ड ज्वेलरी की शुद्धता सुनिश्चित होगी। BIS के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 से अनिवार्य हॉलमार्किंग के बाद ज्वलेरी के 18 करोड़ पीस पर हॉलमार्क का निशान छप चुका है। उनके मुताबिक करीब 92.08 सेंपल BIS के रेफरल एसेइंग लैब ने इस वित्तवर्ष में क्लियर किए हैं।

BIS DG Pramod Tiwari PC Bullion Hallmarking
BIS DG Pramod Tiwari PC Bullion Hallmarking

अभी सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग की जाती है। बुलियन की अनिवार्य हॉलमार्किंग का अभी भारत में कोई नियम नहीं है। बुलियन की अनिवार्य हॉलमार्किंग होने लगेगी तो इससे गहनों की शुद्धता भी बनी रहेगी। इससे ज्वेलर्स के साथ ग्राहकों को भी फायदा होगा। अगर ज्वेलर को एकदम शुद्ध कच्चा माल मिलेगा तो गहने की शुद्धता भी बरकरार रहेगी।

1 अप्रैल से सोने के गहनों पर 6 अंकों वाली HUID अनिवार्य

हाल ही में BIS ने पुरानी 4 अंको वाली HUID हॉलमार्किंग बंद कर 1 अप्रैल 2023 से 6 अंकों वाली HUID को लागू करने का आदेश दिया है। अब तक बाजार में 2 तरह के हॉलमार्किंग चल रही है। इसमें से अब 4 अंकों वाली बंद कर दी गई है।

2022-23 में देश में करीब 153941 ज्वेलर्स हॉलमार्किंग के लिए रजिस्टर करवा चुके हैं। वहीं अब तक देश में 1395 हॉलमार्किंग और एसेइंग सेंटर खुल चुके हैं। सिर्फ 2022-23 में 1.02 करोड़ सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग का निशान छप चुका है। हर दिन करीब 3 लाख गहनों पर नई 6 अंको वाली HUID अंकित की जाती है।

नोट : अगर आप भी ज्वेलर्स या सुनार हैं और इस तरह की खबरें अपने व्हाट्सएप पर चाहते हैं तो अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular