Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: भारत सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। बुधवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, यह फैसला कीमती धातुओं के आयात को कम करने और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस आदेश के बाद आज 13 मई, बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह 09:30 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,63,498 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 10,056 रूपए यानी (6.55%) की तेजी देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,97,602 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 18,540 रूपए यानी (6.64%) की बढ़त को दर्शाता है।
आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह 09:30 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 24.50 डॉलर यानी करीब 0.51% की बढ़त के साथ 4711.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 1.944 डॉलर (2.33%) बढ़कर 87.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिका के उम्मीद से बेहतर महंगाई आंकड़ों के कारण सोने और चांदी में हालिया ऊंचे स्तरों से हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि, सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग कीमतों को सहारा दे रही है। बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.89% गिरकर 4,686.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 0.42% गिरकर 85.591 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.14% की गिरावट के साथ 1,53,442 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 0.27% बढ़कर 2,79,062 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स में तेजी और अमेरिका के मजबूत महंगाई आंकड़ों के कारण सोना और चांदी में ऊपरी स्तरों से हल्की बिकवाली देखने को मिली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर इंडेक्स को भी समर्थन मिला।
मंगलवार को जारी अमेरिकी CPI महंगाई आंकड़े भी उम्मीद से ज्यादा रहे, जिससे कीमती धातुओं की तेजी सीमित हो गई। अमेरिका की सालाना CPI महंगाई दर 3.8% रही, जो पिछले महीने के 3.3% से ज्यादा है। वहीं कोर CPI भी पिछले महीने के 0.2% के मुकाबले बढ़कर 0.4% रही।
पश्चिम एशिया तनाव के कारण ऊर्जा और कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे महंगाई बढ़ रही है और सोने-चांदी की तेजी पर दबाव बन रहा है। हालांकि, सुरक्षित निवेश की मांग दोनों धातुओं को सहारा दे रही है।
फिलहाल सोने और चांदी में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस सप्ताह क्लोजिंग के आधार पर चांदी 76 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और सोना 4,555 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकता है।
डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण इस सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज हलचल बनी रहने की संभावना है।
हमने मंगलवार को सोने में 1,53,000–1,52,200 रुपए के आसपास खरीदारी की सलाह दी थी। इसमें 1,51,500 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस रखने और 1,54,000–1,54,800 रुपए के लक्ष्य रखने की सलाह दी गई थी।
वहीं चांदी में 2,74,000–2,68,000 रुपए के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई थी। इसमें 2,63,500 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस रखने और 2,84,000–2,88,000 रुपए के लक्ष्य दिए गए थे।
जिन निवेशकों ने हमारी सलाह के अनुसार दोनों कीमती धातुओं में खरीदारी की है, उन्हें दिए गए लक्ष्य स्तरों के आसपास मुनाफावसूली करने की सलाह है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,640 डॉलर – 4,610 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,740 डॉलर – 4,770 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 82.40 डॉलर – 80.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 88.80 डॉलर – 92.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सोने-चांदी का भाव, FAQ’s
1. सोने और चांदी की कीमतों में अचानक इतनी तेजी क्यों आई?
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी महंगाई आंकड़े और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग प्रमुख कारण रहे। वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं।
2. अमेरिकी महंगाई आंकड़ों का बुलियन बाजार पर क्या असर पड़ा?
अमेरिका की CPI महंगाई दर उम्मीद से ज्यादा आने के बाद बाजार में ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ और सोने-चांदी में अस्थिरता देखने को मिली। हालांकि महंगाई बढ़ने से Safe Haven खरीदारी को भी समर्थन मिला।
3. क्या अभी सोने और चांदी में निवेश करना सही रहेगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में फिलहाल काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों को स्तर देखकर सावधानी से ट्रेडिंग करनी चाहिए। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति फायदेमंद हो सकती है।
4. पश्चिम एशिया तनाव का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे वैश्विक महंगाई का दबाव बढ़ रहा है। इसी कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने और चांदी में खरीदारी बढ़ा रहे हैं।
5. इस सप्ताह बुलियन बाजार में किन फैक्टर्स पर नजर रहेगी?
इस सप्ताह निवेशकों की नजर डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम पर रहेगी। इन सभी कारकों के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (188K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



