Monday, June 22, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX में सोने और चांदी में बढ़त, COMEX...

Gold Price Today: आज MCX में सोने और चांदी में बढ़त, COMEX में गिरावट, जानिए एक्सपर्ट की राय, 22 जून 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 22 जून, सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,47,645 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 442 रूपए यानी (0.3%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,34,889 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,700 रूपए यानी (0.76%) की बढ़त को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 51.30 डॉलर यानी करीब (1.20%)की गिरावट के साथ 4195. 00 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.679 डॉलर (1.02%) गिरकर 65.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

फेडरल रिजर्व (US Fed) के सख्त रुख और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, अमेरिका-ईरान शांति समझौता कीमतों को कुछ सहारा दे सकता है। बाजार का रुख फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है।

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा 1.72% गिरकर 4,172.90 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2.12% टूटकर 64.910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।

घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। अगस्त सोना वायदा 1.41% गिरकर 1,47,203 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं जुलाई चांदी वायदा 1.85% टूटकर 2,33,185 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

पिछले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर सख्त संकेत देने के बाद सोने और चांदी में तेज बिकवाली देखने को मिली। फेड चेयरमैन ने कहा कि महंगाई ऊंची बनी रहने के कारण ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर रह सकती हैं।

सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी लगातार पांचवें सप्ताह कमजोर रही। डॉलर इंडेक्स 13 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचकर 100 अंक के ऊपर बंद हुआ। साथ ही अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाया।

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बावजूद लेबनान पर इजरायली हमलों ने भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित किया। हालांकि, अमेरिका और ईरान ने पिछले सप्ताह शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और स्विट्जरलैंड में नई वार्ता भी शुरू की है, जिससे निचले स्तरों पर सोने और चांदी को समर्थन मिल सकता है।

विश्लेषकों के अनुसार, साप्ताहिक आधार पर सोना 4,040 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकता है। वहीं चांदी 61.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास समर्थन प्राप्त कर सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से जुड़ी खबरों के कारण इस सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,140 डॉलर – 4,100 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,200 डॉलर – 4,235 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 62.55 डॉलर – 61.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 66.80 डॉलर – 69.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,46,100 रुपए – 1,44,400 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,48,800 रुपए – 1,50,000 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,30,000 रुपए – 2,26,600 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,37,000 रुपए – 2,41,000 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. सोने और चांदी की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण क्या है?
सोने और चांदी की कीमतें वैश्विक आर्थिक घटनाओं, केंद्रीय बैंकों की ब्याज दर नीतियों, डॉलर इंडेक्स की चाल, बॉन्ड यील्ड और भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित होती हैं। हाल के दिनों में फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और मजबूत डॉलर ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है।

2. क्या मौजूदा बाजार परिस्थितियों में सोना सुरक्षित निवेश माना जा सकता है?
सोना लंबे समय से सुरक्षित निवेश (Safe Haven Asset) माना जाता है। हालांकि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव संभव हैं, लेकिन आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और वैश्विक तनाव के समय निवेशक अक्सर सोने की ओर रुख करते हैं।

3. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का कीमती धातुओं पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
यदि शांति वार्ता सफल रहती है और वैश्विक तनाव कम होता है, तो सुरक्षित निवेश की मांग घट सकती है। वहीं किसी भी नई अनिश्चितता या तनाव की स्थिति में सोना और चांदी फिर से मजबूत समर्थन प्राप्त कर सकते हैं।

4. डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड का सोने-चांदी की कीमतों से क्या संबंध है?
आमतौर पर डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड बढ़ने पर सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव आता है, क्योंकि निवेशक बेहतर रिटर्न वाले विकल्पों की ओर आकर्षित होते हैं। इसके विपरीत, कमजोर डॉलर अक्सर कीमती धातुओं को समर्थन देता है।

5. इस सप्ताह निवेशकों को किन प्रमुख कारकों पर नजर रखनी चाहिए?
निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों, महंगाई के आंकड़ों, डॉलर इंडेक्स की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और मध्य पूर्व से जुड़ी भू-राजनीतिक घटनाओं पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि ये सभी कारक सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (190K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular