Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी, जानिए एक्सपर्ट की राय, 08 मई 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 08 मई, शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,52,859 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 598 रूपए यानी (0.39%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,60,631 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 2,091 रूपए यानी (0.81%) की बढ़त को दर्शाता है।

आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 22.30 डॉलर यानी करीब 0.47% की बढ़त के साथ 4,733.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 0.335 डॉलर (0.42%) बढ़कर 80.475 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
शुक्रवार, 08 मई 2026

  • 06:00 PM | अमेरिका – Nonfarm Payrolls (April)
  • 06:00 PM | अमेरिका – Unemployment Rate (April)
  • 07:30 PM | अमेरिका – Michigan Consumer Sentiment (Preliminary May)

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी रही, लेकिन ईरान द्वारा अमेरिका के प्रस्ताव को ठुकराने से तेजी सीमित रह सकती है। बाजार का रुझान अभी भी काफी उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है।

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। गोल्ड जून वायदा 0.35% बढ़कर 4,710.90 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई वायदा 3.72% बढ़कर 80.18 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में मजबूती रही। गोल्ड जून वायदा 0.08% बढ़कर 1,52,261 रुपए प्रति 10 ग्राम और सिल्वर जुलाई वायदा 2.08% बढ़कर 2,58,540 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों से सोना और चांदी में तेजी देखने को मिली। सोना 2 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी ने 3 हफ्तों का उच्च स्तर छू लिया। हालांकि गुरुवार शाम ईरान ने अमेरिका के 14 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

ईरान की ओर से यह बयान आने के बाद ऊपरी स्तरों से सोना और चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिली। ईरान ने साफ कहा कि वह अमेरिका की शर्तों पर समझौता करने को तैयार नहीं है।

आज के कारोबार में अमेरिका के नॉन-फार्म रोजगार आंकड़ों और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के कारण बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर दोनों देशों के बीच बातचीत विफल होती है, तो सोना और चांदी में फिर से मुनाफावसूली आ सकती है।

फिलहाल दोनों कीमती धातुओं में काफी ज्यादा अस्थिरता बनी हुई है। इस सप्ताह चांदी 74 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और सोना 4,555 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकता है।

डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल डेटा से पहले आज के सत्र में सोना और चांदी की कीमतों में तेज हलचल बनी रहने की संभावना है।

हमारी सलाह है कि चांदी में 2,54,000 रुपए के आसपास गिरावट आने पर खरीदारी करें। इसमें 2,48,800 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस रखें, जबकि लक्ष्य 2,60,000 रुपए से 2,63,500 रुपए तक रह सकता है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,664 डॉलर – 4,610 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,740 डॉलर – 4,800 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 78.00 डॉलर – 75.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 82.40 डॉलर – 84.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,51,500 रुपए – 1,50,800 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,53,150 रुपए – 1,54,000 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,55,500 रुपए – 2,51,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,62,000 रुपए – 2,66,600 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आने की सबसे बड़ी वजह क्या रही?
आज की तेजी के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदें, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख कारण रहे। वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी में खरीदारी बढ़ाई।

2. क्या इस समय सोने और चांदी में निवेश करना सुरक्षित माना जा सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोना और चांदी अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्प माने जा रहे हैं। हालांकि बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसलिए निवेशकों को चरणबद्ध तरीके से और सावधानी के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

3. अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल डेटा का सोने-चांदी पर क्या असर पड़ सकता है?
अमेरिका के रोजगार आंकड़े डॉलर और ब्याज दरों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आंकड़े कमजोर आते हैं, तो डॉलर दबाव में आ सकता है और सोना-चांदी को मजबूती मिल सकती है। मजबूत आंकड़े आने पर कीमती धातुओं में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।

4. क्या अमेरिका-ईरान शांति वार्ता सफल होने पर सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है?
यदि दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो जाता है, तो वैश्विक तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग घट सकती है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव आ सकता है। वहीं बातचीत विफल होने पर कीमतों में फिर से तेजी लौट सकती है।

5. विशेषज्ञों ने इस समय चांदी को लेकर क्या निवेश रणनीति सुझाई है?
विशेषज्ञों की राय है कि चांदी में गिरावट आने पर खरीदारी की रणनीति बेहतर हो सकती है। बाजार में ऊंची अस्थिरता को देखते हुए स्टॉप लॉस के साथ ट्रेड करने और छोटे-छोटे स्तरों पर मुनाफावसूली करने की सलाह दी गई है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (182K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular