Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 25 मई, सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,59,282 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 603 रूपए यानी (0.38%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,75,775 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 3,929 रूपए यानी (1.45%) की बढ़त को दर्शाता है।
आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 39.90 डॉलर यानी करीब 0.88% की बढ़त के साथ 4563.00 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 1.761 डॉलर (2.31%) बढ़कर 77.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट देखने को मिली। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदें आगे चलकर कीमतों को सहारा दे सकती हैं। बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर्स 4,523.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 0.42% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 76.199 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 0.69% टूटकर बंद हुआ।
घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी रही। गोल्ड जून फ्यूचर्स 1,58,679 रूपए प्रति 10 ग्राम पर 0.58% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 2,71,846 रूपए प्रति किलोग्राम पर 1.10% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
फेड की बैठक के बाद जारी मिनट्स में महंगाई को लेकर चिंता बढ़ने से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका मजबूत हुई है। इसी वजह से डॉलर इंडेक्स 99 के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिसका दबाव सोने और चांदी पर देखने को मिला।
हालांकि, सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर सकारात्मक खबरें सामने आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी खाड़ी देशों और ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत अच्छी चल रही है और जल्द बड़े ऐलान हो सकते हैं।
कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीदों के कारण सोने और चांदी में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह चांदी 69 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और सोना 4,343 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकता है। अगर इस सप्ताह अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा होती है, तो यह दोनों कीमती धातुओं के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत साबित हो सकता है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,500 डॉलर – 4,467 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,555 डॉलर – 4,600 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 74.20 डॉलर – 72.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 78.80 डॉलर – 80.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,57,700 रुपए – 1,56,650 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,59,850 रुपए – 1,61,100 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,70,000 रुपए – 2,65,500 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,76,000 रुपए – 2,81,000 रुपए
सोने-चांदी का भाव, FAQ’s
1. आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आने के पीछे मुख्य कारण क्या हैं?
आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, बढ़ती वैश्विक आर्थिक चिंताएं और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमती धातुओं को समर्थन मिला है। इसके अलावा अमेरिका-ईरान शांति समझौते से जुड़ी खबरों पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है।
2. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है?
अगर अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक समझौता होता है, तो इसका असर वैश्विक बाजारों, कच्चे तेल की कीमतों और निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता पर पड़ सकता है। इससे सोने और चांदी की कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार फिलहाल इस वार्ता से जुड़े हर अपडेट पर करीब से नजर बनाए हुए है।
3. फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति का गोल्ड और सिल्वर मार्केट पर कितना प्रभाव पड़ता है?
फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति का असर सीधे डॉलर और बॉन्ड यील्ड पर पड़ता है, जिसका प्रभाव सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिलता है। जब ब्याज दरें बढ़ने की संभावना मजबूत होती है, तो डॉलर मजबूत होता है और कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं ब्याज दरों में नरमी या आर्थिक अनिश्चितता के समय निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख करते हैं।
4. क्या मौजूदा बाजार स्थिति में सोने और चांदी में निवेश करना सही माना जा सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा समय में बाजार काफी अस्थिर बना हुआ है, इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गिरावट और तेजी दोनों स्थितियां अवसर प्रदान कर सकती हैं, लेकिन निवेश से पहले जोखिम क्षमता, बाजार ट्रेंड और विशेषज्ञ सलाह को ध्यान में रखना जरूरी है।
5. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों की दिशा किन कारकों से तय होगी?
आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, फेडरल रिजर्व के संकेत, डॉलर इंडेक्स की चाल, कच्चे तेल की कीमतें, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान वार्ता जैसे कारक सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक बाजार भावना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (189K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



