Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeJewellery ShowGGJS 2025: गांधीनगर में लगेगा बी2बी ज्वेलरी शो, ज्वेलर्स, होलसेलर और मैन्युफैक्चरर्स...

GGJS 2025: गांधीनगर में लगेगा बी2बी ज्वेलरी शो, ज्वेलर्स, होलसेलर और मैन्युफैक्चरर्स के लिए खरीद का बड़ा मौका

गुजरात गोल्ड ज्वेलरी शो (GGJS) अपने 15वें एडिशन के साथ एक बार फिर भव्य अंदाज़ में लौट रहा है। यह प्रतिष्ठित तीन दिवसीय प्रदर्शनी 15 से 17 सितंबर 2025 तक गांधीनगर के हेलीपैड एक्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के ज्वेलर्स, ट्रेडर्स और इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज हिस्सा लेंगे। फेस्टिवल सीजन, दिवाली और वेडिंग सीजन की खरीद के लिए ये अच्छा मौका है। ज्वेलर्स, होलसेलर्स या मैन्युफैक्चरर सभी के लिए ये शो फायदेमंद साबित होने वाला है।

GGJS 2025 की प्रमुख विशेषताएँ
तारीख: 15 से 17 सितंबर 2025
स्थान: 2.8 लाख वर्ग फुट प्रदर्शनी क्षेत्र, 45 एकड़ में फैला कॉम्प्लेक्स
स्टॉल्स: 1000 से अधिक, जिनमें गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, प्लेटिनम और रत्नों की ज्वेलरी प्रदर्शित होगी
एग्ज़िबिटर्स: 600 से ज्यादा नामी भारतीय ज्वेलर्स
डिज़ाइन्स: 10 लाख से अधिक यूनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स
विज़िटर्स: 25,000 से ज्यादा ट्रेड विज़िटर्स की उम्मीद
पवेलियन: 150 प्रीमियम पवेलियन
हॉल्स: आधुनिक और हाई-टेक प्रदर्शनी हॉल

क्यों खास है GGJS 2025
GGJS ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा नेटवर्किंग और सोर्सिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिज़ाइनों तक की विविधता देखने को मिलेगी। साथ ही, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सेशन्स, वर्कशॉप्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी डिस्प्ले इस शो को और खास बनाएंगे।

GGJS का सफर
2010 में सिर्फ 45 स्टॉल्स से शुरू हुआ GGJS आज भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी ट्रेड शो बन गया है। लगातार बढ़ती भागीदारी और भरोसे ने इसे देश के ज्वेलरी कारोबार का प्रमुख आयोजन बना दिया है।

कार्यक्रम का समय
15 सितंबर: सुबह 10:30 से शाम 7:00 बजे तक (प्रवेश सुबह 10:00 बजे से)
16 सितंबर: सुबह 10:30 से शाम 7:00 बजे तक
17 सितंबर: सुबह 10:30 से शाम 6:30 बजे तक

संपर्क और पंजीकरण
फोन: 9033991555
ईमेल: ggjsevent@gmail.com

गोल्ड प्राइस टुडे मीडिया नेटवर्क

1.यूट्यूब चैनलGold Price Today News (2 करोड़ व्यूज़, 109K सब्सक्राइबर्स)

2. फेसबुक ग्रुपसुनार ज्वेलर्स एकता (80K ज्वेलर्समेंबर्स)

3.वेबसाइटGold Price Today (3 लाखपेजव्यूज़)

4.फेसबुक पेजGold Silver Price Today (5.5 मिलियनव्यूज़, 21K फॉलोअर्स)

5. इंस्टाग्रामGold Price Today News

6.X (ट्विटर)@today_gold

7.टेलीग्रामग्रुपGold Silver Price

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular