Federal Reserve Meeting, Date, Time and Schedule: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व 18 मार्च 2026 को ब्याज दरों पर नतीजे का एलान करेगा।, इस पर निवेशकों और नीति निर्माताओं की खास नजर रहेगी, क्योंकि इससे अमेरिकी मोनेटरी पॉलिसी की भविष्य दिशा का संकेत मिलेगा।
फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले की घोषणा रात 11:30 बजे (IST) की होगी। ब्याज दर के फैसले के साथ-साथ फेड अपनी Summary of Economic Projections भी जारी करेगा, जिसमें आर्थिक विकास, महंगाई और ब्याज दरों को लेकर अपडेटेड अनुमान शामिल होंगे। इसके बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से केंद्रीय बैंक के नीति रुख पर और स्पष्टता मिल सकती है।
फेडरल रिजर्व मीटिंग (Federal Reserve Meeting)
मंगलवार, 18 मार्च 2026
- 11:30 PM | अमेरिका – फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट निर्णय
- 11:30 PM | अमेरिका – FOMC इकनोमिक प्रोजेक्शन्स
- 11:30 PM | अमेरिका – इंटरेस्ट रेट प्रोजेक्शन्स (पहला वर्ष, दूसरा वर्ष)
- 12:00 AM | अमेरिका – फेडरल रिजर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस
क्यों खास है यह बैठक? (Why is this Meeting Special?)
इस बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इसके समाप्त होते ही ब्याज दरों से जुड़ा फैसला तुरंत घोषित किया जाएगा। इससे वैश्विक वित्तीय बाजारों में तेज प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।
क्या था पिछला फैसला? (What was the previous Decision?)
पिछली बैठक में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था और फेडरल फंड्स रेट को 3.50%–3.75% के स्तर पर स्थिर रखा था।
जनवरी 2026 में फेड का रुख “हॉकिश पॉज” माना गया। 2025 के अंत में लगातार तीन बार 0.25% की कटौती के बाद, फेड ने महंगाई को देखते हुए आगे कटौती से विराम लिया।
FOMC Statement पर क्यों है नजर?
मार्च बैठक के दौरान निवेशक और विश्लेषक FOMC के बयान और प्रेस कॉन्फ्रेंस की भाषा पर खास ध्यान देंगे। टोन में हल्का बदलाव भी बाजार की उम्मीदों को प्रभावित कर सकता है।
Federal Reserve Meeting से जुड़े कुछ सवाल-जवाब, FAQ’s
1. बैठक में कौन-कौन से अहम फैसले और अपडेट सामने आएंगे?
बैठक में मुख्य रूप से ब्याज दरों पर फैसला, फेड की Summary of Economic Projections, और पहले तथा दूसरे वर्ष के लिए इंटरेस्ट रेट प्रोजेक्शन्स सामने आएंगे। इसके अलावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेड के नीति रुख पर स्पष्टता मिलेगी, जिससे निवेशक अपने पोर्टफोलियो और रणनीतियों को समायोजित कर सकेंगे।
2. पिछली बैठक में फेड ने क्या निर्णय लिया था और क्यों?
पिछली बैठक में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था और फेडरल फंड्स रेट को 3.50%–3.75% के स्तर पर स्थिर रखा था। जनवरी 2026 में फेड ने “हॉकिश पॉज” की नीति अपनाई थी, क्योंकि 2025 के अंत में लगातार तीन बार दरों में कटौती के बाद महंगाई को देखते हुए आगे की कटौती पर विराम लगाया गया।
3. FOMC स्टेटमेंट और प्रेस कॉन्फ्रेंस का बाजार पर क्या प्रभाव हो सकता है?
FOMC स्टेटमेंट और प्रेस कॉन्फ्रेंस की भाषा निवेशक और विश्लेषक बारीकी से देखेंगे। टोन में छोटा सा बदलाव भी शेयर, बॉन्ड, डॉलर और गोल्ड की कीमतों पर असर डाल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर ब्याज दर में कटौती का संकेत मिलेगा तो शेयर बाजार में तेजी आ सकती है, जबकि सख्त नीति के संकेत से बॉन्ड और डॉलर मजबूत हो सकते हैं।
4. अन्य महत्वपूर्ण मार्केट ट्रिगर्स और भू-राजनीतिक कारक कौन-कौन से हैं?
अमेरिका–ईरान के बीच चल रहे संघर्ष और भू-राजनीतिक तनाव, ट्रम्प की नई टैरिफ पॉलिसी, और यूएस डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव जैसे कारक भी बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। निवेशक इन अपडेट्स के आधार पर गोल्ड और अन्य सुरक्षित संपत्तियों में बदलाव कर सकते हैं।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (182K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price



