Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceFed Meeting Outcome: US में फेडरल रिजर्व ने 2018 के बाद पहली...

Fed Meeting Outcome: US में फेडरल रिजर्व ने 2018 के बाद पहली बार ब्याज दर बढ़ाई, जानिए सोने, चांदी के भाव पर असर

Fed Meeting US, Fed Meeting Result, Fed Meeting News: अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने 2018 के बाद पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। फेड के इस कदम के बाद सोने, चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। फेड के फैसले के बाद कॉमेक्स पर सोने का भाव 1900 डॉलर के नीचे पहुंच गया जो बाद में 1905 डॉलर तक आ गया। वहीं चांदी का भाव 24.64 डॉलर तक पहुंच गया।

आज सुबह 17 मार्च को कॉमेक्स पर सोने का भाव 19 डॉलर की तेजी के साथ 1928 और चांदी का भाव 25.30 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। आज 17 मार्च 2022, गुरूवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

अमेरिका में महंगाई दर 40 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने 2 दिन तक चलने वाली बैठक खत्म होने के बाद ब्याज दरों को बढ़ाने का एलान किया। दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अमेरिका में ब्याज दर 0.25 फीसदी से बढ़कर 0.5 फीसदी हो गई है।

फेडरल रिजर्व के सामने महंगाई के साथ रूस और यूक्रेन का युद्ध भी बड़ी चुनौती है। क्रूड के बढ़ते दामों का असर भी महंगाई पर हो रहा है। अमेरिका में महंगाई दर 8 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है। फेडरल रिजर्व 2022 में ब्याज दरों को 1.9 फीसदी तक ले जाना चाहता है। फेड इस साल 6 बार और ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेगा। वहीं 2023 में ब्याज दरों में 3 बार बढ़ोतरी करने का अनुमान है।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के मुताबिक लखनऊ में आज 17 मार्च 2022 को सोने का भाव 53700 रुपए, 22 कैरेट का भाव 52200 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 47400 रुपए रहा। लखनऊ में चांदी का भाव 70000 रुपए रहा।

चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के डायरेक्टर सूरज चौहान के मुताबिक सोने का भाव 100 रुपए महंगा हुआ। वहीं देहरादून में सोने का भाव 300 रुपए महंगा हुआ। कासगंज में सोने का भाव 51800 रुपए और चांदी का भाव 68400 रुपए रहा।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 17 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50700 रुपए (100 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49600 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44800 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40600 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32000 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41000 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 70400 रुपए/प्रति किलो (100 रुपए सस्ता)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53000 रुपए प्रति 10 ग्राम (300 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50770
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48450
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44150
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40280
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40940
चांदी का भाव (Silver Price)-70000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-820 रुपए प्रति नग

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका में महंगाई लंबे समय तक 2 फीसदी से ऊपर रहेगी जिससे विकास दर पर असर पड़ेगा। इसी कारण सोने, चांदी के भाव में ज्यादा गिरावट नहीं देखी गई और भाव को सपोर्ट मिला।
पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा हालांकि महंगाई की चिंता और कमजोर विकास दर से सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिलेगा।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51000-50770 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 51440-51700 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 67000-66600 रुपए और ऊपर में 67800-68440 रुपए तक जा सकता है।

वहीं कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में 1896-1884 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1922-1934 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 24.44-24.20 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 25.00-25.55 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 51500 रुपए पर बेच सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 52000 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 50800 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 68500 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 69300 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 67000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 51100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50850 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51550 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 67200 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 66800 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 68500 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने को 51200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51000 रुपए का स्टॉप लॉस और 51550 रुपए का लक्ष्य दिया है। चांदी को 67400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 67000 रुपए का स्टॉपलास है और आज भाव 68200 रुपए तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1932 डॉलर और चांदी का 25.33 डॉलर पर चल रहा है।

लखनऊ में सोने का भाव/प्रति 10 ग्राम 16 मार्च 2022 (Gold Price Today)
24 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 53700 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 52200 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 47400 रुपए
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 70000 रुपए/प्रति किलो

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

यहां पढ़िए फेडरल रिजर्व का 2 दिन की बैठक के बाद जारी किया गया पूरा बयान और प्रेस रिलीज।

Fed Meeting Statement 16 March 2022
Fed Meeting Statement 16 March 2022

फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने का सीधा असर सोने, चांदी के भाव पर पड़ेगा। ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने पर निवेशक सोने, चांदी से पैसा निकाल कर बैंक में डाल देते हैं। इस कारण सोने, चांदी के भाव में गिरावट आना शुरू हो जाती है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

फेडरल रिजर्व ने दरों में बढ़ोतरी के साथ ही अमेरिका में विकास दर और महंगाई का अनुमान भी जारी किया है। यही सोने, चांदी के भाव का भविष्य तय करेगा। बैठक के बाद रात में इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1904 डॉलर और चांदी का 24.76 डॉलर पर चल रहा है।

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular