Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsDiamond Panna: सिर्फ 200 रुपए के किराए पर ली थी खदान, मिला...

Diamond Panna: सिर्फ 200 रुपए के किराए पर ली थी खदान, मिला करोड़ों का हीरा

Diamond Panna: किस्मत पलटते देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ वाकया पन्ना के 2 मजदूरों के साथ हुआ। इनको 2 नवंबर 2020 को 14.98 कैरेट और 7.44 कैरेट के 2 हीरे मिले। इनकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। हीरे मिलने के बाद दोनों मजदूरों के परिवार में जश्न का माहौल है।

इन दोनों ने 200 रुपए के चालान जमा कर 10 बाय 10 मीटर की खदान पट्टे पर ली थी। इसी 200 रुपए से दोनों की किस्मत चमक गई। दरअसल पन्ना की खदानों में मजदूर खदान के पट्टे लेकर हीरे ढूंढने का काम करते हैं। इसमें से 1 मजदूर लखन सिंह यादव पिछले 20 साल से खदान खोदने का काम कर रहा है। यादव को कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली खादन से 14.98 कैरेट का हीरा मिला है। इस हीरे की कीमत 1 करोड़ रुपए तक बताई जा रही है।

वहीं दूसरा हीरा दिलीप कुमार मिस्त्री को मिला है। ये हीरा जरूआपुर की खदान से मिला है। 7.44 कैरेट के इस हीरे की कीमत 35 लाख रुपए बताई जा रही है। दिलीप के मुताबिक उसके साथ 3 साथी और हैं।

ये सभी पिछले 6 महीने से खदान खोद रहे थे। लॉकडाउन में कोई काम नहीं होने के कारण इन्होंने खदान खोदने का काम शुरू कर दिया। इसी खदान में से इनको करोड़ों के हीरे मिले।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

दोनों मजदूरों ने इन हीरों को हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है। हीरा कार्यालय इनकी नीलामी करेगा और रॉयल्टी काटकर बचा हुआ पैसा इन मजदूरो को दिया जाएगा। दोनों मजदूरों के मुताबिक वो इस रकम का इस्तेमाल अपने बच्चों का भविष्य संवारने में करेंगे।

4 दिन पहले ही एक और मजदूर बलवीर सिंह को 7.02 कैरेट वजना का हीरा मिला था। इस हीरे की कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई थी। बलबीर के मुताबिक उसको पहले भी 92 सेंट का हीरा मिला था जिसे उसने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया था।

कोई काम ना होने के कारण बलबीर ने किस्मत आजमाने के लिए हीरे की खदान खोदी दी। अब वो मिलने वाली रकम से जमीन खरीद कर खेती करेंगे।

मध्यप्रदेश के पन्ना में हीरे की कई खदानें हैं। यहां पर लोग आमतौर पर पट्टे पर खदान लेते हैं और इसमें खुदाई कर अपनी किस्मत आजमाते हैं। खदान से मिलने वाले हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कराना होता है। यहां पर इस हीरे की जांच होती है कि इतने कैरेट का है। इसके बाद हीरा कार्यालय इन हीरों की नीलामी करता है। नीलामी में मिलने वाली रकम में से रॉयल्टी काटकर बची हुई रकम जिस मजदूर को हीरा मिला है उसे दे दी जाती है। (स्टोरी में उपयोग की गई हीरे की फोटो प्रतिकात्मक है।)

कचरा बीनने वाले को मिला 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा हुआ बैग।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular