Sunday, May 19, 2024
Google search engine
HomeJewellery ShowDJGF 2023: दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर (DJGF) में 30 हजार रजिस्ट्रेशन,...

DJGF 2023: दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर (DJGF) में 30 हजार रजिस्ट्रेशन, एक्जिबिशन का ऐसे बनें हिस्सा

DJGF, Delhi Jewellery and Gem Fair 2023: उत्तर भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी एक्जिबिशन Delhi Jewellery and Gem Fair का दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजन किया जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं दिल्ली ज्वेलरी और जेम फेयर 2023 की जो कि उत्तर भारत की सबसे बड़े बी 2 बी आभूषण प्रदर्शनी के रूप में जाना जाता है।

इस बार इस प्रदर्शनी का यह 11वां संस्करण है जो कि 30 सितंबर से शुरू होगा और 2 अक्टूबर 2023 को खत्म होगा। इसका आयोजन Informa Markets कर रहा है। यह तीन दिवसीय ज्वेलरी एग्जिबिशन दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें अब तक 30 हजार रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं। मतलब एक्जिबिशन में 30000 से अधिक विज़िटर्स के पहुंचने की संभावना है।

अगर आप भी दिल्ली ज्वेलरी और जेम फेयर (Delhi Jewellery and Gem Fair) में भाग लेना चाहते हैं तो यहां रजिस्ट्रेशन करें https://bit.ly/3qHYg55 या आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं 7304895173, 9773299429, 8169924501, 8655087252, 7977507496

62000 ज्वेलर्स, सुनार और कारीगरों के नेटवर्क से जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें

दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 2023 (Delhi Jewellery and Gem Fair 2023),30 सितंबर 2023 से शुरू होगा और 2 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होगा। यह एक्जिबिशन नए ज्वेलर्स और नए डिजाइनर को एक अच्छा प्लेटफार्म प्रदान कर रहा है। जिसके जरिए ज्वेलर्स और कारोबारी व डिजाइनर अपने कौशल को प्रदर्शित कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आयोजकों के द्वारा बताया जा रहा है कि इस बार का यह फेयर काफी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

प्रगति मैदान के हॉल नंबर 2,3,4 और 5 में आयोजित किया जा रहा है। इन चार बड़े हॉल्स में काफी बड़ी जगह में इस एग्जीबिशन को संचालित किया जाएगा। जिसमें करीब 500 से ज्यादा एक्जीबिटर्स इसमें भाग लेंगे। इसमें 1500 से अधिक ब्रांड इसमें सम्मिलित हो रहे हैं और और अपने-अपने ब्रांड की ज्वेलरी को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे।

25000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल में प्रगति मैदान में इस प्रदर्शनी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें 1 लाख से अधिक डिजाइंस ज्वेलर्स और एक्जीबिटर्स के द्वारा प्रदर्शित की जाएगी। तमाम बड़े सराफा संगठनों के पदाधिकारी का मानना है कि इस प्रदर्शनी के जरिए भारत के आभूषण उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी और भारत के ज्वैलरी उद्योग को विश्व भर में पहचाना जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular